MP News: CM के शहर में शराब ठेके पर जीतू पटवारी, कर दिया ये बड़ा खुलासा

मध्य प्रदेश में एक बार फिर शराब पर सियासत शुरू हो गई है, जहां मध्य प्रदेश में उज्जैन समेत अलग-अलग जिलों में शराबबंदी की गई है। वहीं पीसीसी चीफ जीतू पटवारी ने कम डॉ. मोहन यादव के गृह जिले उज्जैन से एक ऐसा वीडियो जारी किया है, जिसमें उज्जैन जिले के अंतर्गत आने वाले कुछ इलाकों में शराब की खुलेआम बिक्री हो रही है।

पीसीसी चीफ जीतू पटवारी की ओर से जारी किए गए इस वीडियो में पटवारी ने शराब ठेके पर पहुंचकर वीडियो बनाया साथ ही उन्होंने शराबियों से बातचीत की है। इसी के साथ उन्होंने मध्य प्रदेश की मोहन यादव सरकार पर निशाना साधते हुए गंभीर आरोप लगाए हैं। इधर, अब पीसीसी चीफ जीतू पटवारी का यह वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।

Ujjain

कुछ ऐसा है वायरल वीडियो

पीसीसी चीफ जीतू पटवारी ने वीडियो शेयर करते हुए लिखा कि, प्रदेशवासियों, मोहन सरकार का दावा है मध्य प्रदेश के 19 धार्मिक नगरों और ग्राम पंचायतों में 01 अप्रैल 2025 से "शराबबंदी" लागू है! CM खुद भी इसका खूब प्रचार करते हैं!आज मैं आपको मुख्यमंत्री के गृह क्षेत्र उज्जैन की ही 'नशीली-दुनिया' से रूबरू करवा रहा हूं! देखिए, कैसे धर्म क्षेत्र में 1500 से ज्यादा लोग एक साथ खुलेआम शराब पी रहे हैं! सरकारी संरक्षण में चल रहे इस नशीले कारोबार में भी लूट/कमीशन की भाजपाई संस्कृति काम कर रही है! दाम कुछ छपा है और लूट की महंगी शराब सरेआम बिक रही है! बाबा महाकाल की पवित्र नगरी का यह दृश्य न केवल निंदनीय, बल्कि "पाप कर्म" की श्रेणी में रखा जाना चाहिए! आखिर कोई CM अपने शहर को ऐसे कलंकित कैसे कर सकता है?

दिग्विजय सिंह ने वीडियो शेयर करते हुए लिखा कि, उज्जैन के पास पिपलई ग्राम में शराब की दुकान के निकट पीसीसी चीफ जीतू पटवारी ने शराबियों से चर्चा की है। उज्जैन शहर में शराब की दुकानों पर प्रतिबंध है, लेकिन नगरीय निकाय क्षेत्र के निकटतम ग्राम में शराब की बिक्री हो रही है। डॉ. मोहन यादव, क्या आपकी सहमति से बिक्री हो रही है? CM मध्यप्रदेश यहाँ का ठेकेदार कौन है? क्या आप उस पर कार्यवाही करेंगे?

ये भी पढ़े- MP News: 'ये कलयुग के औरंगजेब हैं...', सज्जन सिंह वर्मा ने MLA गोलू शुक्ला के बेटे पर साधा निशाना

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+