MP News: कानून व्यवस्था को लेकर जीतू पटवारी ने सवाल किए खड़े, बोले- सीएम भूल गए कि वे ही है गृह मंत्री
मध्य प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी ने मुख्यमंत्री मोहन यादव से सवाल करते हुए प्रदेश की कानून व्यवस्था पर सवाल खड़े किए है। उन्होंने सवालों के माध्यम से मुख्यमंत्री से कहा कि गृह मंत्री भी वहीं हैं और अगर गृह विभाग बेहाल, बेलगाम और बदहाल है, तो अन्य मंत्रीगण कैसे सक्रिय और समझदार हो सकते हैं।
पटवारी ने कहा कि भोपाल जो कि प्रदेश की राजधानी है यहां कार में एक बेटी के साथ बलात्कार से यह अंदाज़ा लगाया जा सकता है कि यदि राजधानी में ये हाल है तो बाकी प्रदेश में महिलाओं के साथ क्या होता होगा।

मध्य प्रदेश में लगातार सभी उम्र की महिलाओं,युवतियों एवं बच्चियों से बलात्कार की घटनाएं लगातार बढ़ती ही जा रही हैं, छतरपुर में एक सात साल की बच्ची से बलात्कार यह बताता है कि अपराधी बेखौफ हैं।
पटवारी ने कहा कि बलात्कार की घटनाएं प्रदेश में लगातार बढ़ रही हैं और उन्होंने छतरपुर में एक सात साल की बच्ची के साथ हुए बलात्कार की बात उठाई है। इससे यह साबित होता है कि अपराधी बेखौफ हैं और समाज में दहशत फैला है।
पटवारी ने मुख्यमंत्री से आग्रह किया है कि वह सक्रियता दिखाएं और अपने सभी विभागों की ज़िम्मेदारी उठाएं, खासकर गृह विभाग को सक्रिय रूप से काम करने के लिए कहा है। उन्होंने यह भी कहा है कि मुख्यमंत्री के बने हुए एक महीने से ज़्यादा समय हो गया है और अब उन्हें अपने कार्यों से जनता को सुरक्षित महसूस कराने के लिए सख्ती से काम करना चाहिए












Click it and Unblock the Notifications