Jabalpur News: वॉटर पार्क का वीडियो देखकर चौंक गई लड़की, फिर दो सहेलियों में सरेआम होने लगी चाकूबाजी
Jabalpur News: मध्य प्रदेश के जबलपुर से दो सहेलियों के बीच चाकूबाजी का मामला सामने आया है। माढ़ोताल थाना क्षेत्र स्थित कठौंदा तालाब पास की घटना है। जहां दोनों मिलने पहुंचीं और कुछ देर बाद आपस में भिड़ गईं। दोनों ने फिल्मी अंदाज में एक-दूसरे पर चाकू से कई हमले किए हैं। पुलिस ने दोनों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।
पुलिस के जानकारी अनुसार अधारताल कंचनपुर की रहने वाली दो सहेलियां वाटर पार्क गई हुई थी। इस दौरान एक सहेली को डाउट हुआ कि दूसरी ने मोबाइल पर उसका प्राइवेट वीडियो बना लिया है और उसे सोशल मीडिया पर वायरल कर रही है।

इसी बात को लेकर लड़की ने सहेली को मिलने के लिए फोन किया तो उसने कहा कि वह अपनी किसी दोस्त के घर आई है। इसके बाद लड़की ने उसे कठौंदा तालाब के पास मिलने के लिए बुलाया हुआ था।
फोन आने के बाद लड़की अपनी अन्य सहेली को लेकर वहां पहुंची। इस दौरान दोनों के बीच वीडियो बनाने को लेकर लड़ाई होने लगी। साथ में मौजूद तीसरी लड़की ने बीच-बचाव कर दोनों को शांत कराने का प्रयास किया था। इस बीच कॉल करके बुलाने वाली लड़की ने पर्स से चाकू निकालकर अपनी सहेली पर हमला कर दिया, जिससे उसके हाथ, अंगुली व पीठ पर गंभीर घाव आए हैं।
वहीं दूसरी लड़की ने भी चाकू निकालकर हमला कर दिया। चाकू के वार से दोनों लड़कियां घायल हो गईं, दूसरी लड़की के पैर में घाव हुआ है।
इस घटना की जानकारी मिलने पर पहुंची पुलिस ने घायल लड़की को मेडिकल कॉलेज अस्पताल में एडमिट कराया है। एक लड़की ने बताया कि वह अपनी सहेली के साथ कुछ दिन पहले वाटर पार्क गई थी। वाटर पार्क के चेंजिंग रूम में उसने मेरे वीडियो बना लिए थे। वीडियो को दोस्तों के अलावा सोशल मीडिया पर वायरल कर रही थी। लड़की ने अपनी दूसरी सहेली पर अनैतिक काम करने का आरोप भी लगाया।












Click it and Unblock the Notifications