जबलपुर: छात्राओं के विरोध के चलते लागू नहीं हो पाया ड्रेस कोड
जबलपुर। जबलपुर के सरकारी कॉलेजों में ड्रेस कोड लागू होने की व्यवस्था शुरू होने से पहले विवादों में आ गई। वैसे तो ड्रेस कोड आज से ही लागू होना था, लेकिन छात्राओं के विरोध के चलते व्यवस्था को आज से लागू नही किया गया, बताया तो ये भी जा रहा है कि शिकायत सीएम हेल्प लाइन तक पहुच गई है। छात्राओं का कहना है कि कॉलेज में पहले तो ड्रेस कोड लागू करने की जरूर नहीं है लेकिन यदि जरूरी ही है, तो ड्रेस का रंग अच्छा रखा जाए।

अन्य छात्राएं भी ड्रेस कोड में आने से कतरा रही हैं, लिहाजा कॉलेज प्रबंधन ने आज से लागू की जाने वाली ड्रेस कोड व्यवस्था को अब 20 अगस्त तक के लिए आगे बढ़ा दिया है। इसके पहले होम साइंस कॉलेज प्रबंधन ने शासन के आदेश का हवाला देते हुए छात्राओं को 10 अगस्त से नीले सलवारसूट और नीले दुपट्टे में आने का फरमान जारी किया था। वहीं मानकुंवर बाई कॉलेज में पिंक कुर्ता और ब्लू सलवार ड्रेस कोड तय किया गया है। छात्राओं का साफ कहना है कि उन्हें ड्रेस कोड तय करने से कोई दिक्कत नहीं है लेकिन कम से कम रंग तो अच्छा रखा जाए। ताकि शहर में कॉलेज की अलग पहचान बन सके। इधर कॉलेज प्रबंधन छात्राओं के विरोध की बात से इनकार कर रहा है। हालांकि प्रबंधन का कहना है कि फाइनल इयर की छात्राएं जरूर ड्रेस कोड का विरोध कर रही हैं लेकिन सभी को ड्रेस खरीदने का समय दिया जा रहा है, लेकिन ना तो ड्रेस कोड खत्म होगा और ना बदला जाएगा।












Click it and Unblock the Notifications