MP के दमोह में राय ब्रदर्स के ठिकानों पर IT रेड, पानी की टंकी में छिपाए करोड़ों रुपए, गिनने में लगीं 4 मशीन

दमोह, 7 जनवरी। यूपी के कानपुर के इत्र कारोबारी पीयूष जैन के बाद अब मध्य प्रदेश के दमोह में राय बंधुओं के ठिकानों पर आयकर का छापा पड़ा है। दौलत के मामले एमपी के ये शराब कारोबारी यूपी के जैन को भी पीछे छोड़ते नजर आ रहे हैं।

Recommended Video

    MP में IT की Raid, पानी की टंकी से मिले करोड़ों रुपये, Hair Dryer से सुखाने पड़े नोट| वनइंडिया हिंदी
    दमोह में राय ब्रदर्स का शराब, होटल व परिवहन का कारोबार

    दमोह में राय ब्रदर्स का शराब, होटल व परिवहन का कारोबार

    बता दें कि आयकर विभाग की टीम 40 गाड़ियों में सवार होकर गुरुवार सुबह पांच बजे दमोह के शराब, होटल व परिवहन कारोबारी राय ब्रदर्स के ठिकानों पर आयकर 200 लोगों की टीमों ने एक साथ छापे मारे हैं।

     कांग्रेस-भाजपा में भी पहुंच

    कांग्रेस-भाजपा में भी पहुंच

    दमोह के इन राय भाइयों की राजनीतिक पहुंच भी है। शंकर राय कांग्रेस के दिग्गज नेता हैं। नगरपालिका के अध्यक्ष भी रह चुके हैं। वहीं, भाई कमल राय बीजेपी के नेता हैं। गुरुवार सुबह पांच बजे से शुक्रवार दोपहर तक कार्रवाई जारी है।

     किसके पास के कितने रुपए मिले?

    किसके पास के कितने रुपए मिले?

    आयकर विभाग के अपर आयुक्त मुनमुन शर्मा के नेतृत्व में कार्रवाई की गई है। शर्मा ने अधिकृत जानकारी देने से इनकार किया, मगर सूत्रों के हवाले से खबर है कि कार्रवाई के दौरान शंकर राय के भाई संजय राय के पास तीन करोड़ और कमल राय के ढाई करोड़ रुपए मिले हैं, जिन्हें मशीन से गिना जा रहा है।

    राय बंधुओं के घर से आभूषण भी जब्त

    राय बंधुओं के घर से आभूषण भी जब्त

    राय बंधुओं के पास से करोड़ों के आभूषण भी जब्त किए गए हैं। 6.30 करोड़ रुपए नकद मिले हैं। राय ब्रदर्स ने बैग में भरकर तीन करोड़ से अधिक की राशि पानी टंकी के अंदर छिपा रखे थे। रुपयों को गिनने के लिए चार बैंकों से मशीनें मंगवाई गई हैं।

    कई दिन चलेगी कार्रवाई

    कई दिन चलेगी कार्रवाई

    आयकर विभाग की डिप्टी कमिश्नर मुनमुन शर्मा का कहना है कि फिलहाल कार्रवाई कुछ दिन तक जारी रहेगी और इसमें बड़ी रकम प्राप्त होने की उम्मीद है। डिप्टी कमिश्नर मनोज शर्मा भी कहते हैं कि राय ब्रदर्स के यहां से मिली सम्पत्ति के बारे में कार्रवाई पूरी होने के बाद ही बताया जा सकेगा।

    राय की पत्नी की तबीयत बिगड़ी

    राय की पत्नी की तबीयत बिगड़ी

    मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक कारोबारी राजू राय की पत्नी की तबीयत बिगड़ गई। उसे नागपुर रैफर करने पड़ा है। यहां पर मिले रुपयों को गिनने के लिए मशीनें मंगवाने के साथ ही बाहर से दो बक्से भी मंगवाए गए हैं। बक्सों में बरामद रुपये रखे जाएंगे।

     टीम को विरोध भी झेलना पड़ा

    टीम को विरोध भी झेलना पड़ा

    खबर है कि कार्रवाई के दौरान आयकर विभाग की टीम को विरोध का सामना भी करना पड़ा है। समर्थक भी घर में घुसने की कोशिश कर रहे थे, जिन्हें पुलिस ने रोक दिया है। आरोप है कि राय परिवार के लोगों ने आयकर विभाग की टीम को देखकर नोटों की गड्डियों में आग लगा दी थी। बाद में इन्हें रोका गया।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+