Women's Day पर महिलाओं के भरोसे मुख्यमंत्री, सुरक्षा से कारकेड तक, नारी शक्ति ने संभाला
मध्यप्रदेश में अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की सुरक्षा और काफिले की पूरी कमान नारी शक्ति के हाथों में है। इसी के साथ मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने प्रदेश के सभी महिलाओं को महिला दिवस की शुभकामनाएं दी है।
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की सुरक्षा की जिम्मेदारी उप पुलिस अधीक्षक बिट्टू शर्मा के पास है, जबकि मुख्यमंत्री का वाहन इंस्पेक्टर इरशाद अली चला रही हैं। कारकेड संचालन की जिम्मेदारी सपना सहित अन्य महिला चालकों पर है। वहीं ओएसडी का दायित्व श्रीलेखा क्षोत्रीय निभा रही हैं, जबकि प्रेस अधिकारी की जिम्मेदारी बिंदु सुनील व सोनिया परिहार के पास है।

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने भोपाल के कुशाभाऊ ठाकरे सभागार में अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर आयोजित लाड़ली बहनों के राशि अंतरण कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्ज्वलित कर किया। इस अवसर पर पंचायत व ग्रामीण विकास मंत्री प्रहलाद सिंह पटेल, महिला एवं बाल विकास मंत्री निर्मला भूरिया, सांसद वीडी शर्मा समेत अन्य गणमान्य जनप्रतिनिधि उपस्थित रहे। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर मध्यप्रदेश राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन के स्व-सहायता समूहों के उत्पादों की प्रदर्शनी का शुभारंभ एवं विभिन्न स्टाल्स का अवलोकन किया। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने भोपाल में संचालित होने वाले चलित जैविक हाट बाजार के तीन वाहनों को हरी झंडी दिखाकर रवाना भी किया।
इंदौर की बसों में मुफ्त सफर
मध्यप्रदेश के इंदौर में अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर महिलाएं शहर में संचालित बसों में नि:शुल्क यात्रा का आनंद ले पाएंगी। इसके लिए महापौर एवं एआईसीटीएसएल बोर्ड के अध्यक्ष पुष्यमित्र भार्गव की ओर से बड़ी घोषणा की गई है।
महापौर एवं एआईसीटीएसएल बोर्ड के अध्यक्ष पुष्यमित्र भार्गव ने अटल इंदौर सिटी ट्रांसपोर्ट सर्विसेस लिमिटेड इंदौर द्वारा शहर में संचालित सभी बसों में अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर महिलाओं हेतु नि: शुल्क यात्रा की घोषणा की है। अतः दिनांक 8 मार्च 2025, शनिवार को शहर में संचालित सिटी बस, आई बस एवं ई बसों में महिलाएं मुक्त सफर का आनंद ले सकेंगी।
महापौर ने किया ऐलान
मध्य प्रदेश के इंदौर में रक्षाबंधन और महिला दिवस जैसे अवसरों पर महिलाओं के लिए एआईसीटीसीएल की सिटी बस और आई बस में मुफ्त सफर की व्यवस्था की जाती है, जहां महिलाएं बसों में मुफ्त सफर का आनंद उठाती हैं। वहीं अबकी बार भी महिला दिवस पर महापौर पुष्यमित्र भार्गव की ओर से महिलाओं के लिए मुफ्त सफर की व्यवस्था की गई है, जहां महापौर ने घोषणा करते हुए महिला दिवस के अवसर पर एआईसीटीसीएल की बसों में मुफ्त सफर का ऐलान किया है। वहीं अब महापौर के ऐलान के बाद महिला दिवस के अवसर पर महिलाओं को सिटी बसों में मुफ्त सफर का लाभ मिलेगा।
ये भी पढ़े- Indore News: 75 साल की उम्र में महिलाओं को दिखा रही सफलता की राह, हाथों में है रसगुल्ले का सबसे अनूठा स्वाद












Click it and Unblock the Notifications