Indore News: 75 साल की उम्र में महिलाओं को दिखा रही सफलता की राह, हाथों में है रसगुल्ले का सबसे अनूठा स्वाद
International Women's Day 2025: महिला दिवस पर पूरा देश महिलाओं को सलाम कर रहा है, जहां महिलाओं के अलग-अलग कामों की जमकर सराहना हो रही है। इसी के साथ-साथ महिलाओं के वह काम जो समाज को प्रेरणा दे रहे हैं, उन कामों से देश और दुनिया कुछ अलग सीख रही है। कुछ ऐसे ही काम इंदौर में रहने वाली 75 वर्षीय मंजुला रॉय कर रही हैं, जो सालों पुराने अपने पति के साथ शुरू किए गए रसगुल्ले के व्यवसाय को बखूबी संचारित कर रही हैं।
इंदौर में रसगुल्ला हाउस के नाम से प्रसिद्ध रसगुल्ले की दुकान में बनने वाले रसगुल्ले का स्वाद देश ही नहीं बल्कि दुनिया में प्रसिद्ध है। यही कारण है कि, देश और दुनिया के अलग-अलग शहरों से आने वाले लोग इंदौर में रसगुल्ला का स्वाद जरूर सकते हैं, बेहद संघर्ष के साथ रसगुल्ला हाउस की शुरुआत करने वाली 75 वर्षीय महिला अब महिलाओं के लिए प्रेरणा बन चुकी हैं।

वन इंडिया हिंदी से खास बातचीत करते हुए रसगुल्ला हाउस की ओनर मंजुला रॉय ने बताया कि, 1976 में मेरे पति और मैंने 500 से व्यवसाय शुरू किया, 10 लीटर दूध से व्यवसाय की शुरुआत की, शुरू में जमीन और दुकान नहीं थी, मेरे पति ने साइकिल पर और पैदल रसगुल्ला बेचे हैं। शुरू में मुफ्त में रसगुल्ले लोगों को खिलाकर टेस्ट समझाया, फिर धीरे-धीरे लोग आने लगे और व्यवसाय प्रगति करने लगा।
रसगुल्ला हाउस की ओनर मंजुला रॉय ने बताया कि, मेरे पति 1991 में नहीं रहे, बहुत परेशानी उठाना पड़ी रात में 8 बजे दुकान बंद कर देती थी। समय पर घर चले जाते थे। पति जाने के बाद बहुत परेशानियों का सामना करना पड़ा, मेहनत बहुत करनी पड़ी है। मेरे साथ पूरा परिवार इसी काम में है। धीरे-धीरे आगे बढ़ रहे हैं। मेहनत बिना कुछ नहीं होता, इसलिए लगातार मेहनत करते हैं।
उन्होंने ने बताया कि, मेरी उम्र 75 वर्ष की है, इस उम्र में मैं सुबह 9 से रात 11 तक काम करती हूं, नॉनस्टॉप काम करती हूं, एक घंटा रेस्ट नहीं करती, मन में बहुत खुशी होती है। प्रभु परीक्षाएं है। महिलाओं को बहुत परेशानियां उठाना पड़ती है, इतनी ज्यादा कि, हम सोच भी नहीं सकते, लेकिन अपने मुकाम पर पहुंचना है, मेहनत का फल मिलेगा। यह मेरा शत प्रतिशत दावा है। मेरा पूरा परिवार कमा रहा है। हमारे देश ने बहुत प्रगति की है, भारत में जन्मी हूं, भारत की माटी में मिल जाना है। यदि हर नारी में हिम्मत आ जाएगी कि, हमें आगे बढ़ाना है तो निश्चित वह आगे बढ़ पाएगी। यह मेरी प्रतिज्ञा है कि, ऐसा नहीं होगा कि, किसी स्त्री को सम्मान के साथ नहीं देखा जाएगा।
ये भी पढ़े- Indore News: महिलाओं के लिए सिटी बस का सफर हुआ फ्री, महापौर ने किया ऐलान












Click it and Unblock the Notifications