लाड़ली बहनों को सीएम मोहन का तोहफा, 12 जनवरी को आएगी लाड़ली बहनों के खाते में राशि
Madhya Pradesh News: सीएम मोहन यादव ने कहा कि 12 जनवरी को युवा दिवस के अवसर पर लाड़ली बहनों के खातों में जनवरी माह की राशि अंतरित की जाएगी। उन्होंने कहा कि युवाओं के प्रगति लिए राज्य सरकार सभी आवश्यक कदम उठाने को तत्पर है। पीएम नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में 12 जनवरी स्वामी विवेकानंद की जयंती को युवा दिवस के रूप में मनाने की परंपरा आरंभ की गई है।
सीएम ने कहा युवा अपने सपनों को साकार करें, जीवन में आगे बढ़ें, प्रदेश और समाज को आगे बढ़ाएं, इस उद्देश्य से राज्य सरकार सभी आवश्यक कदम उठाने के लिए तत्पर है। उन्होंने कहा राज्य सरकार 12 जनवरी से प्रदेश में स्वामी विवेकानंद युवा शक्ति मिशन का क्रियान्वयन भी आरंभ कर रही है। युवाओं की प्रगती के लिए राज्य सरकार सभी आवश्यक कदम उठाने को तत्पर है।

संविधान दिवस का जिक्र करते हुए उन्होंने कहा,"2015 से पीएम मोदी ने संविधान दिवस मनाने की परंपरा शुरू की। मुझे खुशी है कि भाजपा भी 11 से 25 जनवरी तक 'गौरव संविधान दिवस' मना रही है, जिसमें लोगों को जागरूक करने के लिए संविधान के बारे में अलग-अलग चर्चाएं और भाषण होंगे। मैं इसके लिए पीएम मोदी और भाजपा प्रमुख जेपी नड्डा को बधाई देता हूं।
उन्होंने कहा कि मुझे इस बात की खुशी है कि युवा शक्ति मिशन के अंतर्गत मध्य प्रदेश सरकार युवाओं के रोजगार को लेकर प्रतिबद्ध है। मध्य प्रदेश को आगे बढ़ाने में युवाओं की बहुत बड़ी भुमिका है। इस राज्य में डेढ़ करोड़ से ज्यादा युवा शक्ति विरजामान है। 16 जनवरी को 7वीं रीजनल इंडस्ट्री कॉन्क्लेव का आयोजन होने जा रहा है। युवाओं को आगे बढ़ाने के लिए हम विभिन्न प्रकार के कदम उठा रहे हैं। युवा शक्ति मिशन का लक्ष्य है हमारे युवा आगे बढ़े साथ ही हम लाड़ली बहनों की हर क्षेत्र में भूमिका अहम हो उसके लिए भी कार्य कर रहे हैं।












Click it and Unblock the Notifications