Indore News: दुकानों के बाहर लगे शेड नगर निगम ने हटाए, अब इन बाजारों में होगा एक्शन
मध्यप्रदेश के इंदौर में नगर निगम आयुक्त शिवम वर्मा के निर्देशानुसार संजय सेतु स्थित निगम मार्केट में सीढ़ी के स्थान पर अवैध रूप से बनाए गए 5 दुकानों एवं दुकानों के बाहर अवैध रूप से बनाए गए शेड निर्माण को हटाने की कार्रवाई की गई।
नगर निगम प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि सार्वजनिक स्थानों पर अतिक्रमण किसी भी रूप में स्वीकार्य नहीं है और आगे भी इस प्रकार की कार्रवाई निरंतर जारी रहेगी। सभी व्यापारियों से अपील की जाती है कि अवैध अतिक्रमण से बचें।

मध्य प्रदेश के इंदौर में इन दिनों लगातार अवैध निर्माण के खिलाफ कार्रवाई जारी है, जहां अवैध निर्माण नगर निगम की ओर से हटाए जा रहे हैं।वहीं अब एक बार फिर अवैध निर्माण के खिलाफ नगर निगम की मुहिम शुरू हुई है, जिसमें नगर निगम की ओर से अवैध निर्माण हटाया गया है।
मध्यप्रदेश के इंदौर में निगम आयुक्त शिवम वर्मा के निर्देशानुसार झोन क्रमांक 8, वार्ड 37 के अंतर्गत राधिका पैलेस स्थित प्लॉट नंबर 52 और 53 पर किए गए अवैध निर्माण के खिलाफ कार्रवाई की जा रही है। लगभग 4000 वर्गफीट में बने इस निर्माण में से 2200 वर्गफीट को अवैध पाया गया, जिसके चलते निगम द्वारा इसे तोड़ने की कार्रवाई शुरू की है।
मध्यप्रदेश के इंदौर में प्रशासन द्वारा अवैध अतिक्रमण हटाने की मुहिम के तहत कार्रवाई की गई। सिरपुर तालाब, जो एक रामसर साइट के रूप में संरक्षित क्षेत्र है, में अतिक्रमण होने से पर्यावरण को नुकसान पहुंच सकता था।
नगर निगम आयुक्त शिवम वर्मा के निर्देशानुसार, जोन क्रमांक 14 की टीम ने 15 से 20 हजार स्क्वायर फीट में बने चार फॉर्म हाउस, उनकी बाउंड्री वॉल, दो बड़े कमरे और अन्य संरचनाओं को जेसीबी एवं पोकलेन मशीनों की मदद से हटाया।
लगातार जारी है अतिक्रमण
मध्यप्रदेश के इंदौर में निगम आयुक्त शिवम वर्मा द्वारा कान्ह नदी किनारे, चंद्रभागा हनुमान मंदिर के पास अवैध रूप से निर्मित तीन दुकानों की जानकारी प्राप्त होते ही तुरंत कार्रवाई करते हुए इन्हें तोड़ने के निर्देश दिए गए। यह कदम अवैध निर्माणों पर सख्त नियंत्रण और शहर के नियोजित विकास को सुनिश्चित करने की प्रशासनिक नीति के तहत उठाया गया।
ये भी पढ़े- Indore News: इस क्षेत्र में चला नगर निगम का बुलडोजर, अतिक्रमण ध्वस्त, अब यहां होगी कार्रवाई












Click it and Unblock the Notifications