Indore News: अतिक्रमण ने रोका इन बाजारों का रास्ता, निगम का बुलडोजर चला
मध्यप्रदेश के इंदौर में कलेक्टर आशीष सिंह एवं नगर निगम आयुक्त शिवम वर्मा के निर्देश पर सघन रूप से इंदौर शहर में यातायात को सुगम बनाने के लिये मुहिम चलाकर कार्रवाई की जा रही है।
यह कार्रवाई जिला प्रशासन, यातायात पुलिस एवं नगर निगम के अमले द्वारा संयुक्त रूप से की जा रही है। इसी क्रम में जोन 18 अंतर्गत तीन इमली चौराहे से पलड़ा नाका तक ट्रैफिक के सुगम आवागमन हेतु संयुक्त कार्यवाही की गई।

यातायात पुलिस द्वारा 13 टू व्हीलर वाहन जप्त कर कार्यवाही की गई। इस दौरान 32 हजार 500 रूपये की चालानी कार्यवाही की गई तथा लगभग 45 वाहनों को चेतावनी दी गई। अमले द्वारा 60 दुकानों के शेड, 12 दुकानों के सामने से ओटले हटाये गए। 90 दुकानों को चेतावनी दी गई। संयुक्त कार्यवाही में एसडीएम ओम नारायण सिंह, एसीपी मुवेल, नगर निगम के झोनल अधिकारी निर्माता हिंडोलिया, भवन निरीक्षण जीशान चिश्ती, सहायक स्वास्थ निरीक्षक धीरेन्द्र सिसोदिया, विनीत तिवारी आदि उपस्थित थे।
निगम द्वारा रिमूव्हल कार्रवाई
इंदौर में निगम आयुक्त शिवम वर्मा के निर्देश पर नगर निगम द्वारा यातायात सुधार एवं यातायात को सुगम बनाने की दृष्टि से झोन क्रमांक 22 मेदांता हॉस्पिटल से लेकर भूसा मंडी चौराहे तक की रोड पर फुटपाथ से अतिक्रमण हटाने की कार्यवाही की गई। कार्यवाही में 10 पक्की दुकानें तोड़ी गईं, 57 दुकानों के शेड तोड़े गए, 20 गुमटी तोड़ी गईं, 25 ठेले जप्त किए गए, 22 दुकानों के काउंटर जप्त किए गए एवं चार ट्राला सामान जप्त किया गया।
आयुक्त वर्मा एवं अपर आयुक्त रोहित सिसोनिया के निर्देश पर यातायात के सुधार एवं सुगमता हेतु नगर निगम की टीम द्वारा कार्यवाही में नगर निगम जोनल एवं भवन अधिकारी- शिवराज सिंह यादव, भवन निरीक्षक हिमांशु ताम्रकार, सहायक कमल दुबे एवं रिमूवल प्रभारी बबलू कल्याणे सहित बड़ी संख्या में रिमूवल का अमला उपस्थित रहा।
यह भी पढ़ें -Indore News: इंदौर को मिलेगी सड़कों की सौगात, इस कॉलोनी से होगी शुरुआत












Click it and Unblock the Notifications