Indore News: इंदौर को मिलेगी सड़कों की सौगात, इस कॉलोनी से होगी शुरुआत
मध्यप्रदेश के इंदौर में आयुक्त शिवम वर्मा द्वारा स्मार्ट सिटी कार्यालय में मास्टर प्लान के तहत प्रथम चरण में 8 सड़कों के निर्माण कार्य की समीक्षा बैठक आयोजित की गई।
बैठक में अपर आयुक्त रोहित सिसोदिया, अभय राजनगांवकर, अधीक्षण यंत्री डी.आर. लोधी, नरेश जायसवाल, पराग अग्रवाल, सभी भवन अधिकारी, जोनल अधिकारी एवं अन्य विभागीय अधिकारी उपस्थित थे।

निगम आयुक्त शिवम वर्मा ने बताया कि, इंदौर शहर में मास्टर प्लान के तहत कुल 23 सड़कों का निर्माण प्रस्तावित है। वर्तमान में बिचोली हप्सी से भूरी टेकरी होते हुए नायता मुंडला तक सड़क निर्माण कार्य प्रगति पर है। शेष 22 सड़कों में से प्रथम चरण में 8 सड़कों का कार्य इस सप्ताह से प्रारंभ किया जाएगा।
इन 8 सड़कों में शामिल हैं:
1. सुभाष मार्ग (गोल मंदिर से रामबाग पुल तक): लंबाई 1300 मीटर, चौड़ाई 30 मीटर।
2. लिंक रोड (एमआर 10 से एमआर 12 तक): लंबाई 1800 मीटर, चौड़ाई 30 मीटर।
3. एमआर 5 (बड़ा बांगड़दा से पीएमएवाय मल्टी तक): लंबाई 1700 मीटर, चौड़ाई 24 मीटर।
4. भमोरी चौराहे से एमआर 10 व राजशाही गार्डन से होटल वॉच तक: लंबाई 1100 मीटर, चौड़ाई 30 मीटर।
5. वीर सावरकर प्रतिमा से अटल गेट तक: लंबाई 1310 मीटर, चौड़ाई 18 मीटर।
6. एडवास एकेडमी से रिंग रोड तक: लंबाई 3650 मीटर, चौड़ाई 30 मीटर।
7. जमजम चौराहा से स्टार चौराहा तक: लंबाई 1920 मीटर, चौड़ाई 30 मीटर।
8. रिंग रोड (खजराना मंदिर द्वार से जमजम चौराहा तक): लंबाई 1120 मीटर, चौड़ाई 18 मीटर।
आयुक्त ने बैठक में निर्देशित किया कि इन सड़कों के निर्माण कार्य प्रारंभ करने से पूर्व इसी सप्ताह सेंट्रल लाइन चिन्हित की जाए और आवश्यकतानुसार संबंधित व्यक्तियों को नोटिस जारी किए जाएं। उन्होंने सभी विभाग प्रमुखों और भवन अधिकारियों को यह सुनिश्चित करने के लिए कहा कि कार्य गुणवत्ता और समय सीमा का पालन करते हुए निर्माण कार्य शीघ्र पूर्ण किया जाए।
इंदौर शहर के मास्टर प्लान के तहत यह पहल, शहर के बेहतर यातायात और बुनियादी ढांचे को सुनिश्चित करने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम है।
ये भी पढ़े- Indore News: इंदौर को मिल सकता है गोल्डन सिटी अवार्ड, स्वच्छता में आठवी बार बनेगा नंबर-1












Click it and Unblock the Notifications