इंदौर, भोपाल, ग्वालियर में भारी बारिश के साथ वज्रपात की चेतावनी, सतना में 4 की मौत, मौसम विभाग का नया अलर्ट
Aaj ka mausam: मध्य प्रदेश में भारी बारिश की वजह से कई जिलों में लोगों का जीना मुश्किल हो गया है तो कई इलाकों में हल्की बारिश हो रही है। शुक्रवार को भी प्रदेश के 8 से 9 जिलों में झमाझम बारिश हुई है।
वहीं राजधानी भोपाल में दोपहर को कुछ इलाकों में शानदार बारिश हुई, लेकिन कुछ इलाकों में पानी की बूंद भी नहीं गिरी। विदिशा में सड़कों पर डेढ़ से दो फीट तक बारिश हुई है। रायसेन में 1 इंच से ज्यादा पानी बरसा है। इसके अलावा बैतूल, सागर, सतना, बालाघाट,राजगढ़, ग्वालियर, छिंदवाड़ा हरदा, रायसेन, गुना में भी बारिश हुई है।

शुक्रवार को सुबह 5 बजे से शाम 8 बजे तक भोपाल में 36, रायसेन में 30, मलाजखंड में 21, गुना में 6 और ग्वालियर, छिंदवाड़ा, सागर, सतना में 1 मिलीमीटर पानी गिरा। आपको बता दें कि शुक्रवार तक प्रदेश में अब तक औसतन 11.1 इंच बारिश हो गई है, जो मानसूनी कोटे की कुल बारिश का 30 प्रतिशत दर्ज हुई है।
वज्रपात के साथ बारिश
भोपाल, अलीराजपुर, झाबुआ, धार, इंदौर, रतलाम, उज्जैन, देवास, आगर मालवा, मंदसौर, नीमच, गुना, अशोकनगर, शिवपुरी, ग्वालियर, दतिया, श्योपुर कला, सिंगरौली, विदिशा, सीहोर, राजगढ़, हरदा, बुरहानपुर, बड़वानी,सीधी, रीवा, मऊगंज, सतना, अनूपपुर, शहडोल, उमरिया, कटनी, जबलपुर, मंडला, पन्ना, दमोह, सागर, निवाड़ी और मैहर जिलों में कुछ स्थानों पर वाज्रपात की घटना हो सकती हैं और बारिश भी हो सकती है।
इतने दिन होगी जोरदार बारिश
मौसम विभाग अनुसार प्रदेश में मानसून ट्रफ, चक्रवाती परिसंचरण तंत्र और पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय है। इस कारण आने वाले 3-4 दिनों में तेज बारिश हो सकती है। रविवार से प्रदेश में कई स्थानों पर वर्षा का सिलसिला शुरू हो सकता है। पानी और आकाशीय बिजली गिरने से होने वाले हादसे भी सामने आ रहे हैं। सतना में अलग-अलग जगह आकाशीय बिजली गिरने से दो बच्चों समेत चार लोगों के मौत की खबर है।
इन इलाकों का तापमान
प्रमुख जिलों के अधिकतम तापमान को देखें तो वह छतरपुर में 39.6, ग्वालियर में 35.5, उज्जैन में 33, भोपाल में 32.6, इंदौर में 32.2, सिंगरौली में 37.6, रीवा में 36.4, सिवनी में 30.5 डिग्री सेल्सियस अधिकतम तापमान दर्ज हुआ।
झमाझम बारिश की चेतावनी
मौसम विभाग ने शनिवार को भी प्रदेश के कई जिलों में भारी बारिश होने की चेतावनी जारी की है। रायसेन, डिंडोरी, नरसिंहपुर, छिंदवाड़ा, सिवनी, बालाघाट, छतरपुर, टीकमगढ़, नर्मदा पुरम, खंडवा, खरगोन, बैतूल, भिंड, शाजापुर, मुरैना और पांढुर्णा जिलों में कहीं-कहीं भारी बारिश हो सकती है। यहां बिजली भी गिर सकती है।












Click it and Unblock the Notifications