भारतीय वायुसेना का मिराज लड़ाकू विमान मध्य प्रदेश के शिवपुरी में हुआ क्रैश
मध्य प्रदेश के शिवपुरी के पास से एक दुखद घटना सामने आई है। मध्य प्रदेश के शिवपुरी के पास भारतीय वायु सेना का ट्विन-सीटर फाइटर जेट मिराज 2000 गुरुवार को दुर्घटनाग्रस्त हो गया है। ये दुर्घटना उस समय हुई जब ये लड़ाकू विमान नियमित प्रशिक्षण उड़ान में था।
इस दुर्घटना में विमान पर सवार दो पायलट घायल हो गए है जिन्हें अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। ये लड़ाकू विमान ग्वालियर से उड़ान भरी थी और करैरा तहसील के बरहेटा सानी गांव के पास क्रैश हुआ।

जानकारी के अनुसार भारतीय वायु सेना का लड़ाकू विमान मिराज 2000 मध्य प्रदेश के शिवपुरी के पास करैरा तहसील के बरहेटा सानी गांव के खेत में क्रैश होकर गिरा। जिसमें सवार दो पायलट जख्मी हो गए हैं।
प्रत्यदर्शियों के अनुसार सेना के लड़ाकू विमान में आगर लग गई थी। खेत में विमान के क्रैश होकर गिरते ही वहां पर बड़ी संख्या में ग्रामीण पहुंच गए थे। ग्रामीणों की सहायता से घायल पायलटों को इलाज के लिए ग्वालियर के अस्पताल ले जाया गया है। हालांकि बताया जा रहा है कि दोनों पायलटों को कुछ चोट आई है।
ये घटना करैरा तहसील के बरहेटा सानी गांव में गुरुवार को दोपहर के समय ये घटना हुई। दुर्घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंच गई थी। हालांकि मिराज 2000 लडृाकू विमान प्रशिक्षण उड़ान के दौरान क्यों और कैसे क्रेश हुआ इसका खुलास अभी नहीं किया गया है। बता दें से पहली घटना नहीं है इससे पहले कई बार ट्रेनिंग के दौरान वायु सेना के विमान दुर्घटनाग्रस्त हो चुके हैं।












Click it and Unblock the Notifications