MP News: भारत के नए दूरसंचार मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया कितनी संपत्ति के हैं मालिक, जानकार हो जाएंगे हैरान

Jyotiraditya Scindia News: मध्य प्रदेश के शिवपुरी गुना लोकसभा क्षेत्र से नवनिर्वाचित सांसद और केंद्र की मोदी सरकार 3.0 के दूरसंचार मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया करोड़ों की संपत्ति के मालिक है। दरअसल, सिंधिया ग्वालियर राजघराने से ताल्लुक रखते हैं।

बता दे शपथ ग्रहण के बाद, प्रधानमंत्री मोदी ने अपने मंत्रिमंडल को विभागों में बांट दिया है। कई मंत्रियों को उनके पहले जैसे ही विभाग दिए गए है। अमित शाह को फिर से गृह मंत्रालय और राजनाथ सिंह को फिर से रक्षा मंत्रालय की जिम्मेदारी सौंपी गई है।

India Telecom Minister Jyotiraditya Scindia has assets worth crores you will be surprised to know

वहीं संचार मंत्रालय की जिम्मेदारी केंद्रीय कैबिनेट मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया को सौंपी गई है। उन्हें पहले सिविल एविएशन मंत्रालय का दायित्व था, जो अब राम मोहन नायडू को सौंपा गया है। साथ ही, सिंधिया को पूर्वोत्तर क्षेत्र के विकास मंत्रालय का भी दायित्व सौंपा गया है।

बता दे चुनाव के समय केंद्रीय मंत्री सिंधिया द्वारा निर्वाचन आयोग को सौंपे गए एफिडेविट में यह उल्लेख किया गया था कि वित्तीय वर्ष 2022-23 में उनकी कुल आय ₹5658640 थी, जबकि उनकी पत्नी प्रियदर्शनी राजे की आय ₹469643 थी। पैतृक आय के रूप में उन्हें 1347107 रुपए मिले।

India Telecom Minister Jyotiraditya Scindia has assets worth crores you will be surprised to know

सिंधिया के पुश्तैनी जमीन की कीमत क्या है?

वित्तीय संपत्ति की बात करें तो सिंधिया के पास 4 करोड़ 64 लाख 50 हजार 79 रुपए की संपत्ति है, जबकि उनकी पत्नी प्रियदर्शनी राजे की संपत्ति की मूल्य 14 लाख 18131 रुपए है। शपथ पत्र में उल्लेख किया गया है कि केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया के पास पैतृक जमीन है, जिसकी कीमत करीब 326 करोड़ रुपए है।

हाथ में 25 हजार रुपए हैं, बैंक खातों में करोड़ों रुपए जमा हैं

केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य ने निर्वाचन आयोग को प्रस्तुत किए गए शपथ पत्र में बताया था कि उनके पास महज 25,000 रुपए हाथ में हैं। उनकी पत्नी के पास सिर्फ ₹20,000 और बेटी अनन्या राजे सिंधिया के पास ₹5000 कैश है। इसके अलावा, उनके खातों में कुल 2 करोड़ 55 लाख 65411 रुपए जमा हैं, जबकि उनकी पत्नी के पास भी 1263411 रुपए बैंक खातों में मौजूद हैं।

साथ ही, ज्योतिरादित्य सिंधिया ने म्युचुअल फंड में भी निवेश किया है, जिसकी आज की बाजार कीमत 1,62,05,981 रुपए है। इसके बावजूद, अनलिस्टेड बुक वैल्यू 29,73,000 रुपये है। उनकी पत्नी प्रियदर्शनी राजे सिंधिया द्वारा किए गए निवेश की लिस्टेड बाजार की कीमत 830 रुपए है, जबकि अनलिस्टेड बुक वैल्यू भी 1,26,690 है। उनकी बेटी के पास लिस्टेड बाजार में 63,90,478 रुपये का निवेश है। इसके अतिरिक्त, सिंधिया के ऊपर 47 लाख 50 हजार का कर्ज है, जबकि उनकी पत्नी पर 74 हजार रुपए का कर्ज है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+