जन आशीर्वाद यात्राओं को मिल रहे समर्थन से कांग्रेस अक्रोशित: BJP प्रवक्ता डॉ दुर्गेश केसवानी
MP BJP News: भाजपा द्वारा मध्य प्रदेश में विधानसभा चुनाव से पहले प्रदेश के अलग-अलग क्षेत्र से जन आशीर्वाद यात्रा निकाली जा रही है। इसी यात्रा को लेकर निवाड़ी में भाजपा प्रवक्ता दुर्गेश केसवानी द्वारा पत्रकार वार्ता आयोजित की गई। जिसमें उन्होंने जानकारी देते हुए बताया कि 22 सिंतबर को यात्रा दिगौडा से प्रवेश करेगी और 11 जगह स्वागत, दो जगह बड़ी सभाएं होंगी। पृथ्वीपुर में 12 बजे और निवाड़ी में 2 बजे सभाएं होगी।
डॉ केशवानी ने कहा कि हमारी देश और प्रदेश की भाजपा सरकार ने प्रत्येक क्षेत्र में विकास किया है। बिजली, सड़क, पानी से लेकर सभी क्षेत्रों में विकास किया है। हमारी प्रदेश सरकार ने संकल्प पत्र के प्रत्येक वायदे को निभाया है। बल्कि लाडली बहना योजना संकल्प पत्र में नही था, लेकिन हमारी बहनों के सम्मान और उनको आर्थिक रूप से सशक्त बनाने के लिए प्रदेश सरकार यह योजना लेकर आई।

लाडली लक्ष्मी योजना से लेकर लाडली बहना योजना और केंद्र सरकार की सुकन्या समृद्धि योजना ने बहनों को सशक्त बनाने का काम किया है। कांग्रेस की कमलनाथ सरकार ने अपने वचनपत्र को पूरा नहीं किया, बल्कि कई जन कल्याणकारी योजनाओं को बंद कर दिया था। यदि आप काग्रेस और भाजपा शासनकाल की विकास दर की तुलना करेंगे तो पाएंगे कि भाजपा सरकार के समय की विकास दर बहुत अच्छी है। कोंग्रेस के समय में प्रदेश को बीमारू राज्य माना जाता था। कोंग्रेस शासनकाल में केवल भ्र्ष्टाचार और गुंदगिर्दी का बोलबाला रहता था। आज प्रदेश में अमन चैन खुशहाली है और प्रदेश तेजी से विकास कर रहा है।
आवास योजना मुख्यमंत्री कन्यादान योजना तीर्थ दर्शन योजना से लेकर अनेक योजनाएं है, जिसका आम आदमी को सीधा फायदा मिल रहा है। कांग्रेस की जनाक्रोश यात्रा पर उन्होंने कहा कि आज हमारी सरकार ने जो विकास कार्य किए हैं। इसी कार्य को देखते हुए जनता हमे फिर से आशीर्वाद देगी। इस मौके पर जिला मीडिया प्रभारी अनुराग शर्मा, जिला सह मीडिया प्रभारी हृदेश राय मण्डल, मीडिया प्रभारी विशाल कुशवाहा प्रमुख रूप से उपस्थित रहे।












Click it and Unblock the Notifications