MP में I.N.D.I.A. के 'सपा-आप' के लिए कौन सा फॉर्मूला? यदि कांग्रेस ने सीटें नहीं छोड़ी तो फिर क्या रास्ता?
I.N.D.I.A. in MP: मध्यप्रदेश में विधानसभा की 39 सीटों के लिए भारतीय जनता पार्टी ने तो प्रत्याशियों का ऐलान कर दिया है। लेकिन कांग्रेस को प्रत्याशियों के चयन में फिलहाल मुश्किल आ रही है। कांग्रेस को प्रत्याशी चयन में सबसे बड़ी मुश्किल गठबंधन इंडिया के सहयोगी दल-समाजवादी पार्टी (सपा) और आम आदमी पार्टी (आप) की वजह से आ रही है।
कांग्रेस के सामने सबसे बड़ा सवाल यह है कि गठबंधन इंडिया के सहयोगी दल सपा और सपा के साथ मध्यप्रदेश में विधानसभा चुनाव कैसे लड़ा जाए? बता दें कि गठबंधन इंडिया के सहयोगी दल सपा और आप ने मध्यप्रदेश की 230 सीटों में कुछ सीटों पर अपने प्रत्याशियों के नामों का ऐलान कर दिया है।

गठबंधन इंडिया की अगले महीने अक्टूबर में भोपाल में साझा रैली होनी वाली है। कांग्रेस सूत्रों के मुताबिक सपा और आप के नेताओं ने कांग्रेस हाईकमान के समक्ष यह सवाल रख दिया है कि अगर मध्यप्रदेश में विधानसभा चुनाव लडऩे को लेकर साझा रणनीति नहीं बनती है और मध्यप्रदेश में गठबंधन इंडिया के सहयोगी दल मिलकर चुनाव नहीं लड़ते हैं, तो 2024 के लोकसभा चुनाव में मध्यप्रदेश सहित दूसरे राज्यों में इंडिया गठबंधन द्वारा मोदी सरकार के खिलाफ सामूहिक एकता की जो हुंकार भरी जा रही, उस पर असर पड़ सकता है।
सूत्रों बताते है कि कांग्रेस हाईकमान के सामने यह दिक्कत है कि यदि वह मध्यप्रदेश में सीटों को लेकर सपा-आप के साथ कोई समझौता करना पड़ता है, राज्य में कांग्रेस पार्टी का संगठन कमजोर हो जाएगा। संभव है विधानसभा चुनाव में भाजपा को हराने और मध्यप्रदेश की सत्ता में काबिज होने के कांग्रेस के मंसूबों पर पानी फिर जाए। अब यह तो वक्त ही बताएगा कि मध्यप्रदेश में आप और सपा के साथ कांग्रेस का क्या फार्मूला तैयार होता है। हालांकि मप्र विधानसभा चुनाव के लिए आम आदमी पार्टी (आप) ने 10 उम्मीदवार घोषित किए है।












Click it and Unblock the Notifications