Gwalior News: हनी ट्रैप में फंसे 72 साल के बुजुर्ग जमीदार, हुस्न के जाल में फंसाकर हसीनाओं ने बनाया वीडियो
Honeytrap in Gwalior: मध्य प्रदेश के ग्वालियर जिले से 72 साल के बुजुर्ग को हनी ट्रैप में फंसाकर पैसे ऐंठने के हैरतंगेज मामले का खुलासा हुआ है। बुजुर्ग को पहले लड़की ने मिलने के लिए बुलाया, वह जैसे ही अंदर पहुंचा तो कुछ ऐसा हुआ जिसे सुन हर कोई हैरान रह जाएगा।
शहर में बुजुर्गों को हनीट्रैप में फंसाकर रुपये लूटने वाली गैंग का पर्दाफाश हुआ है। इस गैंग ने योजनाबद्ध तरीके से पनिहार निवासी 72 वर्षीय बुजुर्ग को फंसाया।

फिर गिरोह से जुडी एक महिला बुजुर्ग को कैंसर पहाड़िया स्थित कमरे पर लेकर पहुंची। यहां बुजुर्ग के सामने खुद ही कपड़े उतारने लगी, तभी उसके साथी आ गए और बुजुर्ग की वीडियो बना लिया।
बुजुर्ग से सीधे 10 लाख रुपये की मांग की और कहा कि रुपये नहीं दिए तो दुष्कर्म का केस फंसा देंगे। बुजुर्ग ने रुपये देने इंकार कर दिया। इस पर महिला दुष्कर्म की एफआइआर कराने झांसी रोड थाने पहुंच गई।
पुलिस को मामला संदिग्ध लगा। इसके बाद महिला पुलिस अधिकारी ने महिला से पूछताछ की तो उसने सच उगल दिया। पुलिस ने उस महिला को बुजुर्ग को फंसाने के लिए मोबाइल नंबर उपलब्ध कराने वाली डबरा की महिला सहित इस गैंग में शामिल पांच लोगों को पकड़ा है।
कंपू थाने में इन पर धारा 384, 389 के तहत ब्लैकमेल कर रुपये वसूलने की केस दर्ज किया गया है। आरोपिओं से पूछताछ में और भी खुलासे हो सकते हैं।
पुलिस गैंग से जुड़े तार खंगाल रही है। पुलिस इस गैंग से जुड़े और भी तार खंगाल रही है, क्योंकि आशंका है कि इसमें और भी लोग शामिल हो सकते हैं।
कंपू थाना प्रभारी ने बताया कि अब तक इस मामले में सरगना लोकेंद्र राजपूत के अलावा मुकेश परिहार, सरनाम राजपूत और 2 महिलाओं को पकड़ा गया है। एक महिला अभी फरार है, जिसकी तलाश चल रही है।
किराये से लिया था कमरा, कमरे के आसपास कैमरा लेकर तैयार रहते थे
पूछताछ में सामने आया है कि इस गैंग में कंपू के विजय नगर इलाके में किराये से कमरा लिया था। कमरे के आसपास कैमरा लेकर पहले से मुकेश और सरनाम तैनात रहते थे। जैसे ही महिला कमरे के अंदर किसी बुजुर्ग के साथ पहुंचती थी तो कुछ ही देर बाद यह लोग पहुंच जाते थे और वीडियो बना लेते थे।
इस वीडियो इंटरनेट मीडिया पर बहुप्रसारित करने की धमकी देकर रुपये मांगते थे। बीते रोज बुजुर्ग से 10 लाख रुपये की मांग की थी। बुजुर्ग से 9 हजार रुपये ले भी लिए थे। जब वह 10 लाख रुपये देने तैयार नहीं हुआ तो महिला झांसी रोड थाने एफआइआर कराने पहुंच गई।
कम समय में पैसा कमाने लोकेंद्र ने बनाई गैंग
कम समय में पैसा कमाने के लिए डबरा निवासी लोकेंद्र राजपूत ने डबरा और भितरवार की महिलाओं के साथ मिलकर गैंग बनाई थी। अभी वह पुलिस को घुमा रहा है, लेकिन यह तो स्पष्ट है कि उसने कई लोगों को इस तरह फंसाकर लूटा है।












Click it and Unblock the Notifications