गृहमंत्री नरोत्तम का कमलनाथ पर तंज,'बारिश में छाता लगा गाड़ी में बैठ के प्रचार करना कोई पूर्व CM से सीखे'

भोपाल, 02 जुलाई। मध्य प्रदेश के गृह मंत्री नरोत्तम मिश्रा ने शनिवार को प्रेस कॉन्फ्रेंस करके कांग्रेस नेता व पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ और वरिष्ठ नेता दिग्विजय सिंह पर हमला बोला है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस लोगों में भ्रम पैदा करती है। कांग्रेस में इस वक्त दो ही जवान हैं, एक कमलनाथ और दूसरे दिग्विजय। बाकी कांग्रेस के सभी कार्यकर्ता बेकार हैं। गृह मंत्री ने कमलनाथ के प्रचार पर भी हमला बोला। उन्होंने कहा कि बारिश में छाता लगाकर, गाड़ी में बैठकर जनसंपर्क करना कोई कमलनाथ से सीखे।

MP Narottam mishra

पुनर्मतदान के जिम्मेदारों से वसूली का कोई प्रस्ताव नहीं
गृह मंत्री नरोत्तम मिश्रा से जब निर्वाचन में पुनर्मतदान के जिम्मेदारों से वसूली को लेकर सवाल पूछा गया तो उन्होंने कहा कि ऐसे लोगों से वसूली को लेकर कोई प्रस्ताव विचाराधीन नहीं है।

उदयपुर केस पर भी बोले गृहमंत्री
गृह मंत्री नरोत्तम मिश्रा ने उदयपुर केस पर भी बयान दिया। उन्होंने कहा कि उदयपुर बार एसोसिएशन के द्वारा कन्हैयालाल हत्याकांड के आरोपियों का केस नहीं लड़ने का फैसला स्वागत योग्य। उन्होंने कहा कि समाज में भय और आतंक का वातावरण पैदा करने वाले लोगों के खिलाफ समाज का आगे आना निसंदेह स्वागत योग्य है।

उदयपुर केस का मध्य प्रदेश से कोई कनेक्शन नहीं
गृह मंत्री नरोत्तम मिश्रा ने कहा कि मध्यप्रदेश में पूरी तरह से शांति है। राजस्थान से लगी मध्य प्रदेश की सीमाओं पर मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने उसी दिन अलर्ट जारी कर दिया था, अभी तक उदयपुर का मध्य प्रदेश से कोई कनेक्शन नहीं मिला है।

कांग्रेस करें यह काम तो बैठा देंगे अपने प्रत्याशी
गृह मंत्री नरोत्तम मिश्रा ने कहा कि पंचायत चुनाव में विजयी उम्मीदवारों की कांग्रेस सूची जारी कर दें। हम अपने विजेताओं को सामने बैठा देंगे। कांग्रेस बार-बार इस प्रकार का भ्रम पैदा करती है। उन्होने कहा कि दृष्टि का तो इलाज हो सकता है, लेकिन दृष्टिकोण का क्या करें यदि वह धृतराष्ट्र की तरह हो।

केजरीवाल का किया स्वागत
केजरीवाल के मध्यप्रदेश दौरे का गृह मंत्री नरोत्तम मिश्रा ने स्वागत किया। उन्होंने कहा कि केजरीवाल का एमपी की धरती पर स्वागत है। लेकिन 5 तारीख को उनका भ्रम टूट जाएगा। वहीं, देवेन्द्र फडणवीस को लेकर उन्होंने कहा कि फडणवीस का निर्णय स्वागत योग्य हैं। माननीय मुख्यमंत्री प्रदेश अध्यक्ष और हम आज कार्य समिति की बैठक के लिए तेलंगाना जा रहे हैं।

प्रदेश में 24 घंटे में आए 107 कोरोना के केस
मध्य प्रदेश में पिछले 24 घंटे में कोरोना के 107 ने नए प्रकरण आए हैं जबकि 62 लोग ठीक हो कर घर गए। अभी प्रदेश में 636 एक्टिव केस है। वहीं, प्रदेश में अब तक 12 करोड़ 34 लाख 80 हजार 452 वैक्सीन के डोज लगाए जा चुके हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+