hit and run new law: सागर में दूसरे दिन भी थमे रहे बस-ट्रक के पहिए, ड्राइवरों की हड़ताल से यात्री परेशान
Hit And Run Law: हिट एंड रन कानून के विरोध में सागर जिले में भी बस ट्रक ड्राइवरों की हड़ताल दूसरे दिन भी जारी है। जिससे बसों के पहिए थमे रहे और यात्री परेशान होते रहे। सागर जिले में भी बस चालक हिट एंड रन के नए कानून के विरोध में हड़ताल पर उतर आए हैं। वही जो कुछ बसें चल रही थी उन्हें भी रोकने के लिए बस स्टैंड पर बस ड्राइवर ने बसों को रुकवा दिया।
जिसको लेकर सागर में बस यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। बस चालकों का कहना है कि हड़ताल 3 जनवरी तक जारी रहेगी, मांगें नहीं मानी जाने पर आंदोलन आगे भी जारी रहेगा।

इसके साथ ही उन्होंने बताया कि सरकार के द्रारा लाया गया नया कानून हम चालकों के लिए बड़ी मुसीबत वाला है। दुर्घटना के दौरान चालक को अपनी जान बचाकर भागना पड़ता है। अगर वह मौके पर वही रुकता है तो उसकी जान को खतरा है और अब अगर वहीं भाग गया तो नए कानून में इसे 5 लाख का जुर्माना और 10 साल की सजा का प्रावधान किया गया है।
जिसका हम विरोध कर रहे हैं, क्योंकि इस कानून का नुकसान तो हर वाहन चालक को उठाना पड़ेगा। केंद्र सरकार के इस नए कानून को लेकर बस चालक ही नही बल्कि अन्य वाहन चालकों ने भी अपना विरोध दर्ज कराया है।
इधर सागर में ट्रक एवं ट्रांसपोर्ट मालिक संघ और आटो रिक्शा यूनियन ने भी अपना विरोध दर्ज कराया है। जिला सागर ट्रक एवं ट्रांसपोर्ट मालिक संघ ने ट्रक चालकों के समर्थन में एक बैठक बुलाई। जिसमे सरकार द्वारा लाए गए हिट एंड रन के नए कानून को वापस लिए जाने पर चर्चा की गई। साथ ही प्रधानमंत्री के नाम एक मांग पत्र जिला प्रशासन को सौंपकर आगामी दिनों में अनिश्चित कालीन हड़ताल पर जाने की चेतावनी दी गई।
हिट एंड रन के नए कानून को लेकर सड़कों पर उतरे बस और ट्रक चालकों ने हाईवे पर अपने वाहन खड़े कर दिए। जिससे जाम लग गया। जिसकी जानकारी मिलने पर क्लेक्टर एसपी ने अपने अधीनस्थ अमले के साथ मौके पर पहुंचकर मोर्चा संभाला। और फिर ट्रक चालकों को समझाइश देकर जाम खुलवाया गया।
बस और ट्रक के साथ ही सागर में आटो रिक्शा भी सड़को पर नहीं दौड़े जिससे लोगों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ा। आटो रिक्शा यूनियन के जिलाध्यक्ष पप्पू तिवारी ने केंद्र सरकार के नए कानून को काला कानून बताते हुए उसे वापस लेने की मांग की।












Click it and Unblock the Notifications