Hit And Run Law: रायसेन में भी ड्राइवरों के हड़ताल से आमजन परेशान,पेट्रोल-डीजल भरवाने के लिए उमड़ी भीड़
Hit And Run Law: मध्य प्रदेश के रायसेन जिले के बेगमगंज में भी हिट एंड रन एक्ट के विरोध में ड्राइवरों ने अपने वाहन खड़ा करके विरोध प्रदर्शन कर रहे हैं। वही आम जनों को विरोध प्रदर्शन से परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।
आशंका के चलते लोग पेट्रोल डीजल लेने पेट्रोल पंप पर पहुंच रहे हैं। वहीं कई पेट्रोल पंपों पर स्टॉक खत्म होने के कगार पर है। साथ ही साथ रसोई गैस की आपूर्ति भी प्रभावित हो रही है।

इंदौर-भोपाल मार्ग पर बसों के नहीं चलने के कारण आवागमन बाधित हुआ। एआईसीटीएसएल की बसें भी प्रभावित हुई है।लोकल बसें जो ग्रामीण क्षेत्र में जाती हैं। उनकी भी नहीं चलने से आवागमन प्रभावित हुआ है। उक्त कानून के विरोध में ड्राइवर जगह-जगह प्रदर्शन कर रहे हैं।
आपको बता दें कि हाल ही में केंद्र ने हिट एड रंन एक्ट में बदलाव किया है। अब इसमें एक्सीडेंट होने की दशा में दो वर्ष की जगह दस साल की सजा का प्रावधान है। थाने से जमानत नहीं होगी, घायल को सात लाख देना होंगे। घायल को अस्पताल नहीं पहुंचाने पर सजा होगी। यह एक अप्रैल से लागू होगा। इसी का विरोध ड्राइवर कर रहे हैं। वाहन मालिकों द्वारा दबाव बनाने पर कई ड्राइवरों ने अपने वाहन मालिकों से नौकरियां छोड़ने तक का बोल दिया है।
लोगों को जब पता चला कि तीन दिन हड़ताल रहेगी तो पेट्रोल डीजल का स्टॉक करना शुरू कर दिया दोपहर 3 बजे के बाद माला पेट्रोल पंप पर पेट्रोल खत्म हो गया लोग बाग भटकते रहे।
बसों के पहिए भी हुए जाम बस ड्राइवर भी हड़ताल में हुए शामिल
नए नियम सख्त होने से गुस्साए ड्राइवरों ने बसे के पहिये रोक दिया है। जिससे आवागमन प्रभावित हो ही रहा है साथ में लोगो को भी इस समस्या का सामना करना पड़ रहा है। ड्राइवरों का कहना है कि नए नियम सरकार वापिस ले वरना आगे और आंदोलन किया जाएगा।
हड़ताल का असर स्कूल बसों आटो पर भी पड़ा
जहां स्कूल बस व ऑटो के ड्राइवरों भी हड़ताल पर जाने की स्कूल प्रबंधकों को सूचना दे दी है जिसके चलते कई स्कूलों ने अपने स्कूल की छुट्टी घोषित कर दी है।












Click it and Unblock the Notifications