MP News: 'मकान बिकाऊ है', देवास में हिंदुओं ने घरों पर लगाए पोस्टर, कब्रिस्तान-शमशान विवाद गर्माया
Dewas News: मध्य प्रदेश के देवास में इन दिनों शमशान और कब्रिस्तान का विवाद तूल पकड़ रहा है। यही कारण है कि, अब इस विवाद के बाद हिंदुओं ने अपने घर पर मकान बेचने के पोस्टर लगा दिए हैं। इधर, पोस्टर लगने के फोटो और वीडियो जैसे ही सोशल मीडिया पर वायरल हुए, वैसे ही पुलिस और प्रशासन ने इलाके में रहने वाले लोगों को समझाइश दी, जिसके बाद लोगों ने अपने घरों से पोस्ट हटाए।
कब्रिस्तान और शमशान विवाद को सुलझाने के लिए पुलिस प्रशासन लगातार दोनों पक्षों को समझाइए दे रहा है, तो वहीं विवाद के बाद नया रास्ता निकालने के प्रयास जारी हैं। यही कारण है कि, प्रशासन ने दोनों पक्षों के लोगों के साथ बातचीत की है, तो वहीं कुछ लोगों ने मौके पर हनुमान जी के फोटो रखकर पूजा करने का प्रयास भी किया।

दरअसल, पिछले दिनों हुए विरोध और विवाद के बाद हिंदू परिवारों ने अपने घरों पर मकान बेचने के पोस्टर लगा दिए थे, जिसकी सूचना मिलते ही हिंदूवादी संगठन समेत तमाम राजनीतिक दल के लोग मौके पर पहुंच गए थे।।इस दौरान पार्षद समेत तमाम जन प्रतिनिधि भी मौके पर पहुंचे, और लोगों को समझाइश देने का प्रयास किया। वहीं देखते ही देखते कुछ लोग हनुमान जी का चित्र रखकर पूजा करने धरने पर बैठ गए थे। इसके बाद समझाइश देकर लोगों को वहां से हटाया गया। वहीं अब प्रशासन और पुलिस लगातार लोगों से बातचीत कर रहे हैं, जहां लोगों ने अपने घरों से पोस्टर हटा दिए हैं, तो वहीं अब समझाइश के बाद बीच का रास्ता निकालने की कोशिश की जा रही है।
जानकारी के लिए बता दें शहर के स्टेशन रोड स्थित एक भूमि को हिंदू पक्ष शमशान बताता है, यह तो वहीं मुस्लिम पक्ष इसे कब्रिस्तान मानता है। लंबे वक्त से दोनों पक्षों के बीच इसे लेकर विवाद होता चला रहा है, जहां कभी शव दफनाने को लेकर विवाद होता है, तो कभी शव जलाने को लेकर विवाद होता है। आए दिन होते इस विवाद के बाद हिंदू पक्ष के लोग आहत हो गए, जहां उन्होंने अपने घरों पर पोस्टर लगा दिए थे, जिसके बाद प्रशासन ने पोस्टर निकलवाए हैं। वहीं अब दोनों पक्षों में बातचीत कर बीच का रास्ता निकाला जा रहा है।
ये भी पढ़े- क्या आप BJP में जाएंगे?, सवाल सुनते ही मीडिया पर भड़के कमलनाथ, कही ये बड़ी बात












Click it and Unblock the Notifications