हिजाब-धर्मांतरण विवाद: दमोह की गंगा-जमना स्कूल कमेटी के 10 सदस्यों पर FIR, कठोर कार्रवाई के निर्देश
MP के दमोह में हिजाब, धर्मांतरण और भारत के नक्शे में छेड़छाड़ का मामला के मामले में होम मिनिस्टर नरोत्तम मिश्रा के हस्तक्षेप के बाद बुधवार को स्कूल प्रबंधन के 10 सदस्यों पर एफआईआर दर्ज की गई है।

मप्र बाल संरक्षण अधिकार आयोग के सदस्य ओंकार सिंह की टीम की जांच के दौरान दमोह की गंगा-जमना स्कूल के एक होर्डिंग से मामला उजागर हुआ था। इसमें हिन्दू छात्राओं को हिजाब पहने हुए फोटो लगाई गई थी। आयोग की जांच में स्कूल की शिक्षिकाओं के धर्मांतरण का मामला भी सामने आया। इसके बाद तो फिर एक के बाद एक खुलासे हो रहे थे। मामले में कलेक्टर और डीईओ ने जांच कर जो रिपोर्ट सबमिट की, उसमें दमोह कलेक्टर और डीईओ पर स्कूल को क्लीन चिट देने और मामले को दबाने तक के आरोप लगे। बीते रोज डीईओ एसके मिश्रा पर भाजपा नेताओं ने स्याही फेंककर कालिख पोत दी थी। गृहमंत्री ने हिजाब विवाद मामले में पुलिस को सख्त कार्रवाई के निर्देश दिए तो बुधवार दोपहर में स्कूल कमेटी के 10 प्रबंधकों पर एफआईआर दर्ज कर मामला जांच में लिया गया हैं।
Recommended Video

यह भी पढ़ें: Damoh: गंगा-जमना स्कूल को हिजाब विवाद में मान्यता निरस्त करने नोटिस
दमोह पुलिस प्रशासन से मिली जानकारी अनुसार देशभर में हिजाब विवाद से ट्रेंड हो रहे मामले गंगा-जमना स्कूल प्रबंधन के 10 सदस्यों पर एफआईआर दर्ज की गई है। दमोह एसपी राकेश कुमार सिंह ने मीडिया को बताया कि स्कूल के कुछ बच्चों के बयान सामने आए थे, जिसे गंभीरता से लिया गया है और इसी आधार पर प्रबंध कमेटी के सदस्यों पर एफआईआर दर्ज कर मामले को जांच में लिया गया हैं। बता दें कि मामले में बुधवार को राजधानी में गृहमंत्री नरोत्तम मिश्रा ने बताया थ कि चार दिन से सगंगा-जमना स्कूल के मामले में सबूत इकट्ठा किए जा रहे थे। बच्चियों के बयान दर्ज होने के बाद पुलिस को जांच के आधार पर कानूनी कार्रवाई करने के निर्देश दिए गए हैं।












Click it and Unblock the Notifications