MP News: होली पर रेल यात्रियों को मिली सौगात, इन जिलों से होकर गुजरेगी स्पेशल ट्रेन
होली त्यौहार के दौरान अतिरिक्त यात्रियों को समायोजित करने के लिए पश्चिम रेलवे रतलाम मंडल से होकर चलाई जा रही दो जोड़ी स्पेशल ट्रेनों के फेरे पुन: विस्तारित की गई है। इन ट्रेनों के परिचालन पूर्वानुसार समय, दिन एवं ठहराव के साथ किया जाएगा।
गाड़ी संख्या 02199 वीरांगना लक्ष्मीबाई झांसी बान्द्रा टर्मिनस स्पेशल 13 से 27 मार्च , 2025 तक वीरांगना लक्ष्मीबाई झांसी से प्रति गुरूवार को तथा गाड़ी संख्या 02200 बान्द्रा टर्मिनस वीरांगना लक्ष्मीबाई झांसी स्पेशल 15 से 29 मार्च, 2025 तक बान्द्रा टर्मिनस से प्रति शनिवार को चलेगी।

गाड़ी संख्या 04125 सूबेदारगंज बान्द्रा टर्मिनस स्पेशल 10 से 31 मार्च, 2025 तक प्रति सोमवार को तथा गाड़ी संख्या 04126 बान्द्रा टर्मिनस सूबेदारगंज स्पेशल 11 मार्च से 01 अप्रैल, 2025 तक बान्द्रा टर्मिनस से प्रति मंगलवार को चलेगी।ट्रेनों के ठहराव, समय और संरचना के संबंध में विस्तृत जानकारी के लिए यात्री कृपया www.enquiry.indianrail.gov.in पर जाकर अवलोकन कर सकते हैं।
होली एवं ग्रीष्मकालीन छुट्टियों के दौरान यात्रियों की अतिरिक्त भीड़ को समायोजित करने के लिए पश्चिम रेलवे रतलाम मंडल से होकर दो जोड़ी स्पेशल ट्रेनों का विभिन्न स्टेशनों से परिचालन स्पेशल किराया पर किया जाएगा।
ट्रेन संख्या 09417/09418 अहमदाबाद-दानापुर स्पेशल-ट्रेन संख्या 09417 अहमदाबाद-दानापुर स्पेशल, 18 मार्च, 2025 से 31 मार्च, 2025 तक प्रति सोमवार को अहमदाबाद से सुबह 09.10 बजे चलकर रतलाम मंडल के रतलाम जंक्शन(14.40/15.00 सोमवार) होते हुए प्रति मंगलवार को 20.30 बजे दानापुर पहुंचेगी।
इसी तरह, ट्रेन संख्या 09418 दानापुर-अहमदाबाद स्पेशल, 18 मार्च, 2025 से 01 अप्रैल, 2025 तक प्रति मंगलवार को दानापुर से 23.50 बजे चलकर रतलाम मंडल के रतलाम जंक्शन(06.15/06.25 गुरूवार) होते हुए गुरूवार को 12.15 बजे अहमदाबाद पहुंचेगी। यह ट्रेन दोनों दिशाओं में नडियाड, छायापुरी, रतलाम, डकनिया तलाव, गंगापुर सिटी, हिंडौन सिटी, भरतपुर, मथुरा, कासगंज, फर्रुखाबाद, कानपुर सेंट्रल, फ़तेहपुर, प्रयागराज, मिर्जापुर, पं. दीन दयाल उपाध्याय जंक्शन, बक्सर और आरा स्टेशनों पर रुकेगी। इस ट्रेन में एसी 2-टियर, एसी 3-टियर, स्लीपर क्लास और जनरल सेकेंड क्लास कोच होंगे।
ट्रेन संख्या 09189/09190 मुंबई सेंट्रल-कटिहार (साप्ताहिक) स्पेशल - ट्रेन संख्या 09189 मुंबई सेंट्रल-कटिहार स्पेशल 08 मार्च, 2025 से 29 मार्च, 2025 तक प्रति शनिवार को मुंबई सेंट्रल से 11.00 बजे चलकर रतलाम मंडल के रतलाम जंक्शन(20.10/20.20 शनिवार) एवं उज्जैन (22.48/22.50 शनिवार) होते हुए सोमवार को 07.30 बजे कटिहार पहुंचेगी। इसी तरह, ट्रेन संख्या 09190 कटिहार-मुंबई सेंट्रल स्पेशल 11 मार्च, 2025 से 01 अप्रैल, 2025 तक प्रति मंगलवार को कटिहार से 00.15 बजे चलकर रतलाम मंडल के उज्जैन (05.40/05.50 बुधवार) एवं रतलाम जंक्शन(07.50/08.00 बुधवार) होते हुए प्रति बुधवार को 18.40 बजे मुंबई सेंट्रल पहुंचेगी।
ये भी पढ़े- MP News: इस जिले में खुल गया ट्राइबल मार्ट, महिलाओं के हाथ में रहेगी कमान












Click it and Unblock the Notifications