MP Weather News: मध्य प्रदेश में भारी बारिश की चेतावनी, 24 घंटे में 8 इंच तक बारिश की संभावना

मध्य प्रदेश में मौसम विभाग ने अगले 48 घंटों के लिए गरज चमक के साथ भारी बारिश का रेड और ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। विशेषकर खरगोन, बड़वानी, आलीराजपुर, झाबुआ, धार, इंदौर, रतलाम, उज्जैन और देवास जिलों में अगले 24 घंटे में 8 इंच तक बारिश की संभावना है।

खरगोन, बड़वानी, आलीराजपुर, झाबुआ, धार, इंदौर, रतलाम, उज्जैन और देवास में 24 घंटे के भीतर 8 इंच तक बारिश हो सकती है।

Heavy rain warning in Madhya Pradesh weather possibility of rain up to 8 inches in 24 hours

रेड और ऑरेंज अलर्ट: मध्य प्रदेश के विभिन्न हिस्सों में गरज चमक के साथ भारी बारिश की चेतावनी दी गई है। अगले चार दिन तक मौसम इसी प्रकार बना रहने की संभावना है।
विशेष अलर्ट:

गुना, अशोकनगर, राजगढ़, शाजापुर, विदिशा, रायसेन, भोपाल, सीहोर, नर्मदापुरम: इन जिलों में बिजली के साथ भारी बारिश का अलर्ट जारी किया गया है।
रायसेन, अलीराजपुर, झाबुआ, धार, इंदौर, रतलाम, मंदसौर: यहां गरज, बिजली और अत्यधिक भारी बारिश की संभावना है।

इन जिलों में बिजली गिरने के साथ मध्यम गरज के साथ हो सकती है बारिश

रातालाम, शिवपुरी, श्योपुर कलां, आगर मालवा, उज्जैन, इंदौर, देवास, खंडवा, खरगोन, धार, बड़वानी, अलीराजपुर, झाबुआ, हरदा, बैतूल, सागर, दमोह, नरसिंहपुर, जबलपुर, सिवनी, छिंदवाड़ा, पांढुर्ना, बालाघाट, मंडला, डिंडोरी, ग्वालियर, निवाड़ी, टीकमगढ़, चित्रकूट, मैहर, मऊगंज, सीधी, उमरिया, कटनी, अनूपपुर, बुरहानपुर, सतना: इन क्षेत्रों में हल्की गरज के साथ बिजली गिरने और चमकने की संभावना है।

इंदौर, देवास, सिवनी, नीमच, मंदसौर, आगर-मालवा, शाजापुर, सीहोर, रतलाम, उज्जैन, झाबुआ, धार, अलीराजपुर, बड़वानी, खरगोन, छिंदवाड़ा, पांढुर्णा, अनूपपुर, और सागर: इन जिलों में भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है।

सावधानियां

मौसम विभाग ने लोगों को सावधान रहने और मौसम की ताजा जानकारी प्राप्त करने की सलाह दी है। भारी बारिश, गरज और बिजली गिरने से बचने के लिए सतर्कता बरतने की अपील की गई है। नदियों और जलाशयों के किनारे न जाएं और सड़क पर अत्यधिक सतर्क रहें। स्थानीय प्रशासन ने राहत कार्यों के लिए आवश्यक तैयारियां की हैं और नागरिकों को किसी भी आपात स्थिति के लिए तैयार रहने की सलाह दी है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+