MP Weather: इंदौर समेत इन जिलों में भारी बारिश का अलर्ट, मानसून को लेकर आया IMD का ताजा अपडेट
Madhya Pradesh Weather Update: मध्य प्रदेश के कई जिलों में भारी बारिश की वजह से रेज और ऑरेंज अलर्ट जारी किया जा रहा है, तो वहीं भोपाल ग्वालियर में रुक-रुक हो रही बारिश ने लोगों की परेशानियां बढ़ा दी है।
बुधवार को एक दर्जन से अधिक जिलों में पानी गिरा। खंडवा, पचमढ़ी, छिंदवाड़ा, नरसिंहपुर, मंडला, सागर, सतना, टीकमगढ़, सिवनी, बैतूल, भोपाल, ग्वालियर, धार, इंदौर और बालाघाट जिले में बारिश हुई। पचमढ़ी में दिनभर में सर्वाधिक बारिश 90 मिलीमीटर रिकॉर्ड हुई। मौसम विभाग मुताबिक इस समय मध्य प्रदेश से एक मानसून ट्रफ लाइन गुजर रही है।

वहीं चक्रवर्ती परिसंचरण तंत्र और कम दबाव का क्षेत्र भी सक्रिय है। इस कारण प्रदेश में आंधी और बारिश का मजबूत तंत्र सक्रिय है। बारिश होने से अब नर्मदा नदी में भी उफान देखने को मिल रहा है। आपको बता दें कि प्रदेश में अब तक औसत रूप से 10.6 इंच तक बारिश हो चुकी है।
सुबह 8:30 से शाम के 5:30 तक पचमढ़ी में सर्वाधिक 90 मिलीमीटर बारिश हुई। बैतूल में 2, धार में 0.4, खंडवा में 18, छिंदवाड़ा में 2, मंडला में 7, नरसिंहपुर में 1, सतना में 16.2, टीकमगढ़ में 3 और बालाघाट जिले के मालाकंद मलाजखंड में 4 मिली मीटर बारिश दर्ज हुई।
भोपाल में हो रही अच्छी बारिश के कारण भोपाल का बड़ा तालाब का जलस्तर भी तेजी से बढ़ने लगा है। वहीं प्रदेश के प्रमुख बांधों का जलस्तर भी तेजी से भरते हुए दिखाई दे रहा है। बुधवार को छतरपुर जिले में सर्वाधिक अधिकतम तापमान 39.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ। राजगढ़ में 37.3, ग्वालियर में 36.5, नरसिंहपुर में 36, जबलपुर में 35, भोपाल में 33.4,निवाड़ी में 37.4, उज्जैन में 30 और इंदौर में 27.2 डिग्री सेल्सियस अधिकतम तापमान दर्ज हुआ। प्रदेश में सबसे कम तापमान बैतूल में 26.5 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड हुआ।
इन इलाकों में बारिश का अलर्ट
मौसम विभाग मुताबिक गुरुवार को भी प्रदेश के कई जिलों में अति भारी बारिश से लेकर भारी बारिश तक की चेतावनी जारी की है। बैतूल और आगर मालवा जिलों में कहीं-कहीं अति भारी बारिश हो सकती है। इसके अलावा हरदा,रतलाम, उज्जैन, देवास, शाजापुर, छिंदवाड़ा, बालाघाट, बुरहानपुर, खंडवा, खरगोन, बड़वानी, अलीराजपुर, झाबुआ और पांढुर्णा जिलों में कहीं-कहीं भारी बरसात हो सकती है।
वहीं भोपाल, विदिशा, रायसेन,अशोकनगर, शिवपुरी, ग्वालियर, दतिया, भिंड, मुरैना, शिवपुर कला, सिंगरौली, सीधी, रीवा, मऊगंज, सतना, सीहोर, राजगढ़, नर्मदा पुरम, धार, इंदौर, मंदसौर, नीमच, गुना, अनूपपुर, शहडोल, उमरिया, डिंडोरी, कटनी, जबलपुर, नरसिंहपुर, सिवनी, मंडला, पन्ना, दमोह, सागर, छतरपुर, टीकमगढ़, निवाड़ी और मैहर जिला में भी बारिश होने की चेतावनी जारी की गई है।












Click it and Unblock the Notifications