Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

Guna News: पेशाब पिलाते हुए मुंडन किया, जूते की माला और साड़ी पहनाई, मुंह पर कालिख पोतकर पूरे गांव में घूमाया

MP News: मध्य प्रदेश के सीधी कांड के बाद अब गुना से एक युवक को किडनैप कर उसे पेशाब पिलाने का मामला सामने आया है। युवक ने आरोप लगाया है कि उसके रिश्तेदारों ने ही उसका किडनैप किया और तीन दिन तक बंधक बनाकर रखा। उसे जूते की माला पहनाई और महिलाओं के कपड़े पहनाकर मुंह पर कालिख पोतकर मुंडन कर उसे गांव में घुमाया।

तालिबानी सजा के बाद फतेहगढ़ पुलिस ने 7 आरोपियों पर मामला दर्ज कर लिया है। फतेहगढ़ थाना प्रभारी कृपाल सिंह का कहना है कि आरोपी राजस्थान के रहने वाले हैं।

Guna News

फरियादी महेंद्र के जानकारी अनुसार वह खेत में खाद फेंकने गया था, उसी दौरान 10-12 लोगों ने उसे जबरदस्ती एक जीप में बैठा लिया। युवक का आरोप है कि उन लोगों ने पहले उसके साथ मारपीट की। उसे महिलाओं के कपड़े और जूते की माला पहनाई। उसे जबरदस्ती पेशाब भी पिलाया।

कृपाल सिंह ने जानकारी दी की उसे किडनैप करके राजस्थान के झालावाड़ और पाटन ले गए। आरोपियों ने इस पूरे घटना का वीडियो भी बनाया है और उससे 25 लाख रुपए की मांग की। आरोपियों ने उस युवक को इस शर्त पर रिहा किया कि वह तीन दिन के भीतर उन्हें 20 लाख रुपए देगा। घटना की शिकायत करने जब पीड़ित झागर चौकी पर गया तो वहां पुलिस ने कार्रवाई करने के बदले में रुपए की मांग की।

महेंद्र के परिजनों के जानकारी मुताबिक महेंद्र के चाचा की लड़की की शादी रमेश के साथ हुई थी। उसने दूसरी औरत रख ली तो उनकी लड़की भाग गई। यह लोग उसके हाथ का खाना नहीं खाते थे और मारपीट करते थे। इसकी भी शिकायत की गई थी, इसलिए लोग धोखे से महेंद्र को ले गए और उसके साथ बर्बरता कि। महेंद्र के भाई तूफान ने बताया कि महेंद्र और उसका जीजा साथ में खाद डालने का काम करते थे। पिछले एक महीने से साथ में ट्रैक्टर लेकर जा रहे थे, लेकिन चार-पांच दिन पहले उन्होंने महेंद्र के साथ धोखा कर दिया।

पूरे मामले में पुलिस अधीक्षक ने जानकारी दी की हमने घटना को संज्ञान ले लिया है। शिकायतकर्ता मेरे पास आया जिसके बाद मैंने उसे फतेहगढ़ थाने भेजा। उसके साथ राजस्थान में मारपीट की गई थी। लेकिन उसके अपहरण का अपराध यहां हुआ था इसलिए इस मामले में गुना जिले में मामला दर्ज किया गया है।

More From
Prev
Next
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+