Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

Harda Patakha Factory: हरदा में कौन है राजू अग्रवाल, जिनकी पटाखा फैक्‍ट्री में 'परमाणु बम' जैसे धमाके हुए?

Who is Harda Factory Owner: हरदा के गुनाहगार का नाम राजू अग्रवाल है। ढाई एकड़ से ज्‍यादा में इसका अवैध साम्राज्‍य फैला हुआ है। राजू अग्रवाल की अवैध पटाखा फैक्‍ट्री में 6 फरवरी 2024 को धमाके हुए हैं।

हरदा में मगरधा रोड पर बैरागढ़ गांव में राजू अग्रवाल की पटाखा फैक्‍ट्री में मंगलवार सुबह 11 बजे हुए 'परमाणु बम' जैसे धमाकों की गूंज आस-पास के 30 किलोमीटर के दायरे में सुनाई दी है।

Harda Fireworks Factory Blast Update

यह भी पढ़ें- Harda News: पटाखा फैक्ट्री के घायलों को भोपाल एम्स में एडवांस ट्रीटमेंट की व्यवस्था, CM के निर्देश का दिखा असर

हरदा पटाखा फैक्‍ट्री धमाकों में जान-माल का भारी नुकसान हुआ है। मौतों का आंकड़ा 11 पहुंच गया है। 200 से ज्‍यादा लोग घायल हो गए। आस-पास के दर्जनों घरों में आ गई और फैक्‍ट्री के आस-पास सड़क पर दौड़ रहे व पार्क किए वाहनों भी कबाड़ में बदल गए।

यह भी पढ़ें- Harda News: हरदा पटाखा फैक्ट्री में हुए विस्फोट के कारण छत और पिलर के सरिए एक किलोमीटर दूर तक गिरे

कांग्रेस और बैरागढ़ के लोगों की मानें तो पटाखा फैक्‍ट्री मालिक राजू अग्रवाल प्रशासन व सियासत में तगड़ी पहुंच वाला शख्‍स है। कांग्रेस ने तो यहां तक आरोप लगाया है कि राजू अग्रवाल सजायाफ्ता है।

राजू अग्रवाल की पहुंच का अंदाजा इस बात से भी लगाया जा सकता है कि पटाखा फैक्‍ट्री की ढाई एकड़ जमीन के आस-पास सैकड़ों लोग निवास करते हैं। इसके बावजूद वह बिना किसी रोक-टोक के फैक्‍ट्री चला रहा था।

राजू अग्रवाल की फैक्‍ट्री में पहले भी हुए हादसे

खबर है कि राजू अग्रवाल की पटाखा फैक्‍ट्री में दो साल पहले भी हादसा हुआ था, जिसमें तीन लोगों की मौत हुई थी। स्‍थानीय लोग फैक्‍ट्री बंद करवाने को लेकर चार-पांच बार जिला कलेक्‍टर से शिकायत तक कर चुके हैं।

यह भी पढ़ें- Harda news: पटाखा फैक्ट्री में भीषण विस्फोट, कई किलोमीटर दूर तक हिली धरती, Video

20 साल से पटाखा फैक्‍ट्री चला रहा था राजू अग्रवाल

राजू अग्रवाल पिछले 20 साल से धड़ल्‍ले से पटाखा फैक्‍ट्री चला रहा था। आस-पास के घरों तक में बारूद का अवैध भंडारण कर रखा था। ताकि वह प्रशासन की आंखों में धूल झोंक सके। नतीजा यह रहा कि 6 फरवरी 2024 को धमाके हो गए और पलभर में वहां का मंजर शमशान जैसा हो गया।

होशंगाबाद कमिश्नर ने बहाल किया लाइसेंस

मीडिया की खबरों की मानें तो हरदा जिला प्रशासन ने कुछ समय पहले राजू अग्रवाल की पटाखा फैक्ट्री को अनफिट बताकर सील कर दिया था। बाद में होशंगाबाद संभाग के कमिश्नर ने फैक्ट्री की लाइसेंस को बहाल कर दिया था।

फिट नहीं थी राजू अग्रवाल की फैक्‍ट्री

मीडिया से बात करते हुए एसडीएम केसी परते मानते हैं कि फैक्ट्री फिट नहीं थी। सुरक्षा के मानकों पर खरी नहीं उतर रही थी। यही वजह है कि बड़ा हादसा हो गया। हालांकि महीनेभर पहले हुई जांच में प्रशासन ने फैक्‍ट्री को फिट बताया था। इसी वजह से फैक्ट्री चल रही थी। आशंका है कि इसके बाद उसने कुछ गलत किया होगा, जिसकी वजह से हादसा हुआ है।

यह भी पढ़ें- Harda news: घरों तक पहुंची पटाखा फैक्ट्री की आग, कई लोग फंसे, CM ने दिए जरूरी निर्देश

More From
Prev
Next
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+