Harda news: पटाखा फैक्ट्री में भीषण विस्फोट, कई किलोमीटर दूर तक हिली धरती, Video

Harda news: मध्य प्रदेश के हरदा जिले में उस वक्त हड़कंप मच गया, जब पटाखा फैक्ट्री में भीषण विस्फोट हो गया। पटाखा फैक्ट्री में विस्फोट होते ही लगातार बम धमाके होते रहे, जिसके चलते 1 से 2 किलोमीटर दूर तक कंपन महसूस होने लगा। इतना ही नहीं बम विस्फोट चलते आग की ऊंची लपटे फैक्ट्री से उठ रही थी। प्रत्यक्षदर्शियों की माने तो फैक्ट्री में कई लोगों के दबे होने की आशंका है।

विस्फोट होने की जानकारी मिलते ही फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंची और रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू किया। फायर ब्रिगेड की टीम के साथ SDRF की टीम मौके पर तैनात है। वहीं फैक्ट्री से लोगों को अस्पताल पहुंचाने के लिए एंबुलेंस तैनात कर दी गई है। हरदा के बैरागढ़ में यह घटनाक्रम घटित हुआ है, जहां फैक्ट्री में कई लोगों के होने की आशंका जताई जा रही है।

Harda

पटाखा फैक्ट्री में भीषण विस्फोट होते ही अफरा-तफरी मच गई, जहां बड़ी संख्या में आसपास के लोग फैक्ट्री की आग बुझाने पहुंचे थे, लेकिन लगातार फैक्ट्री में बम विस्फोट होने और आग की लपटे तेज होने के चलते आग बुझाने में मशक्कत करनी पड़ी. इधर, भोपाल और इंदौर से फायर ब्रिगेड की टीमों को मौके के लिए रवाना कर दिया गया है. साथ ही फैक्ट्री से निकलने वाले घायलों के भोपाल और इंदौर में मेडिकल टीमों को तैनात रहने के निर्देश दिए गए हैं.

प्रत्यक्षदर्शियों की माने तो हादसा इतना भीषण था की आग की लपटें कई किलोमीटर दूर से दिखाई दे रही थी. इधर, पुलिस और प्रशासन से जुड़े आला अधिकारियों के मौके पर पहुंचने का सिलसिला शुरू हो चुका है, जहां बड़ी संख्या में अधिकारी मौके पर पहुंचे. वहीं फिलहाल मौके पर रेस्क्यू ऑपरेशन चलाया जा रहा है.

ये भी पढ़े- Indore news: गैस टंकी फटते ही रेस्टोरेंट में लगी आग, देखते ही देखते सब कुछ जलकर खाक

Recommended Video

      Harda news: पटाखा फैक्ट्री में भीषण विस्फोट, कई किलोमीटर दूर तक हिली धरती

      Notifications
      Settings
      Clear Notifications
      Notifications
      Use the toggle to switch on notifications
      • Block for 8 hours
      • Block for 12 hours
      • Block for 24 hours
      • Don't block
      Gender
      Select your Gender
      • Male
      • Female
      • Others
      Age
      Select your Age Range
      • Under 18
      • 18 to 25
      • 26 to 35
      • 36 to 45
      • 45 to 55
      • 55+