Gwalior:डंबल और वेट प्लेट से जिम मालिक ने बनाया अनोखा शिवलिंग, फोटो देख लोग बोले "हर हर महादेव"

Gwalior:डंबल और वेट प्लेट से जिम मालिक ने बनाया अनोखा शिवलिंग, फोटो देख लोग बोले "हर हर महादेव"

Gwalior: इंसान का दिमाग बहुत ही रचनात्‍मक होता है, कई बार ऐसी ही चीजें सामने आती हैं कि जिन्‍हें देखकर बस "वाह" करने मन करता है। ऐसी ही एक फोटो सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है जिसे देखकर हर कोई तारीफ कर रहा है। दरअसल, ये फोटो ग्‍वालियर के एक जिम की है जहां जिम मालिक ने डंबल और वेट प्‍लेट से विशालकाय शिवलिंग ही बना दिया है।

Gwalior:

सोशल मीडिया पर इस अनोखे शिवलिंग की फोटो जमकर वायरल हो रही है। इस फोटो को कलर ऑफ भारत ने अपने ट्विटर पर शेयर किया है। शेयर करने वाले शख्‍स ने लिखा इसे ग्‍वालियर के एक जिम मालिक ने अपने जिम में बनाया है।

डंबल से बनाया सुंदर शिवलिंग

फोटो में नजर आ रहा है कि जिम के अंदर काले रंग के बड़े से छोटे डंबल जो जिम एक्‍सरसाइज में काम आते है उसने विशाल शिवलिंग बनाया। जो देखने में बहुत ही सुंदर लग रहा है।फोटो को शेयर करते हुए शख्‍स ने लिखा "ग्वालियर का एक जिम मालिक जिम उपकरण का उपयोग करके एक शिवलिंग बनाया है। शिव लिंग को वेट प्लेट, डंबल और रस्सियों को यूजर करके बनाया गया है।

जिम में बने शिवलिंग की गई फूल माला चढ़ाकर पूजा

जिम में बने इस अनोखे शिवलिंग पर फूल माला भी चढ़ाई गई है और डंबल शिवलिंग पर दीया भी जलाया गया है। हालांकि ये तस्‍वीर अभी की नहीं है ये कुछ महीने पुरानी फोटो है लेकिन अब ट्विटर पर वायरल हो गई है। इस फोटो को दो हजार से अधिक लाइक्‍स मिल चुके हैं। लोग जिम मालिक की क्रिएटिविटी की तारीफ कर रहे हैं।

यूजर जिम मालिक का क्रिएटिव आइडिया की कर रहे तारीफ

एक यूजर ने फोटो को देखकर तारीफ करते हुए लिखा - रचनात्मकता, अध्यात्म, देवत्व और भक्त का भी क्या मेल है। वहीं इस अनोखे शिवलिंग को देखकर कई लोग लिख रहे "हर हर महादेव।"

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+