Guna News: सर्किट हाउस में रुकने के लिए सिंधिया को काटनी पड़ी रसीद, 600 रुपए जमा करने के बाद मिली एंट्री
Jyotiraditya Scindia News: ज्योतिरादित्य सिंधिया गुना लोकसभा क्षेत्र के दौरे पर हैं। ज्योतिरादित्य के रात्रि विश्राम के लिए सर्किट हाउस में व्यवस्था की गई थी।
आदर्श आचार संहिता लागू होने के बाद ज्योतिरादित्य सिंधिया को मध्य प्रदेश के गुना के सर्किट हाउस में रुकने के लिए रसीद कटवानी पड़ी हैं।

जिसके बाद ज्योतिरादित्य सिंधिया ने शनिवार की शाम 6.15 PM बजे सरकारी खाते में 600 रुपये का चालान जमा कराया। पीडब्ल्यूडी विभाग के खाते में 600 रुपये जमा करने के बाद सर्किट हाउस में रुकने की अनुमति मिली है।
ज्योतिरादित्य सिंधिया को वीआईपी कक्ष में ठहराया गया। वीआईपी कक्ष में रुकने के लिए ज्योतिरादित्य सिंधिया ने शासकीय खाते में 600 रुपये जमा किये। इस दौरान सर्किट हाउस के दूसरे कक्ष में गुना कलेक्टर सतेंद्र सिंह के लिए भी कक्ष आवंटित किया गया।
दरअसल लोकसभा चुनाव के लिए आदर्श आचार संहिता लागू होते ही सर्किट हाउस चुनाव आयोग के अधीन आ गया है। सर्किट हाउस में वीआईपी की हैसियत से रुकने के लिए भी फीस अदा करनी पड़ती है।
ज्योतिरादित्य सिंधिया को बीजेपी ने गुना लोकसभा सीट से टिकिट दिया है। संसदीय क्षेत्र में ज्योतिरादित्य सिंधिया ने तूफानी दौरे शुरू कर दिए हैं। सिंधिया कार्यकर्ताओं के साथ चुनाव की रणनीति बनाने में जुट गए हैं। जल्द ही उनकी पति प्रियदर्शिनी राजे व पुत्र महार्यमन सिंधिया भी चुनावी मैदान में दिखाई देंगे।
पीएम नरेंद्र मोदी के बयान पर प्रतिक्रिया देते हुए ज्योतिरादित्य सिंधिया ने कहा कि प्रधानमंत्री का संकल्प भारत का सफर 2024 -2047 तक अमृतकाल से शताब्दीकाल तक भारत को विश्ववगुरु बनाने का है।
देश को आर्थिक शक्ति के रूप में विकसित करने का है। हम 10वें स्थान से अब 5वें स्थान पर पहुंच गए हैं। अगले 3 वर्षों में जर्मनी और जापान को पछाड़कर तीसरे स्थान पर पहुंच जाएंगे।












Click it and Unblock the Notifications