गुना में हुई बस दुर्घटना से आहत सीएम बोले- ऐसी घटनाएं बर्दाश्त नहीं की जाएंगी

मध्‍य प्रदेश के गुना जिले में चार दिन पहले दर्दनाक बस दुर्घटना हुई। जिसमें 13 यात्रियों की जान चली गई। इस दुर्घटना से आहत मध्‍य प्रदेश के मुख्‍यमंत्री डॉ मोहन यादव ने कहा मैंने कहा कि इस तरह की घटनाएं हमारी सरकार में बर्दाश्त नहीं की जाएंगी। किसी भी घटना में कठोर कार्रवाई कर के सरकार सबके साथ सख्ती से निपटने में सक्षम है।

cm mohan yadav

सीएम ने कहा हमने सभी संभाग के सांसद और विधायकों को बुलाया और शासन की योजनाओं की समीक्षा भी संभाग स्‍तर पर किया जाए और गरीब से गरीब वर्ग के लोगों को इन योजनाओं का लाभ पहुंचे ये सुनिश्चित करें।

इसी के साथ मुख्‍यमंत्री डॉ मोहन यादव ने कहा हाल ही में गुना में जो बस दुर्घटना हुई, ऐसी दुघर्टना हमारी सरकार में बर्दास्‍त नहीं की जाएगी। ऐसी किसी भी घटना में कठोर कार्रवाई कर के हमारी सरकार सबके साथ सख्ती से निपटने में सक्षम है।

बता दें चार दिन पहले गुना आरोन जा रही एक यात्री बस की डंपर से आमने-सामने से भयंकर टक्‍टर हुई जिसमें यात्रियों से भरी बस में भीषण आग लग गई. जिसमें अभी तक 13 यात्रियों के जिंदा जलकर मर गए थे और इस हादसे में 10-15 लोग बुरी तरह झुलस गए जिनका अस्‍पताल में इलाज चल रहा है।

ये भी पढ़ें- MP News: IAS अफसरों के पदोन्नति का एलान, गुना के नए पुलिस अधीक्षक के रूप में संजीव कुमार सिन्हा की नियुक्ति"

इस घटना के तुरंत बाद मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव घायलों से मिलने के लिए अस्‍पताल पहुंचे थे। जहां उन्होंने मरीजों और उनके तीमारदारों से हाल चाल जानने के साथ डॉक्टरों को इन पीड़ितों की हर संभव मदद करने और बेहतर चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराने के निर्देश दिए थे। वहीं प्रधानमंत्री नरेंद मोदी ने इस हृहयविदारक घटना पर शोक जताया था।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+