MP News: 30 फीसदी से कम रिजल्ट आने वाले अतिथि शिक्षकों पर गिरेगी गाज
MP Education News: मध्य प्रदेश में इस बार सेकेंडरी और हाई सेकेंडरी का बेहतर परिणाम नहीं आने के बाद लोक शिक्षण संचनालय ने शिक्षा व्यवस्था को सुधारने के लिए तैयारियां तेज कर दी है।
इसी तारतम में रायसेन जिला के जिला शिक्षा अधिकारी ने जिले की शिक्षण व्यवस्था को बेहतर बनाने के लिए जिन स्कूलों का 30% से भी काम परिणाम आया है। वहां पर अतिथि शिक्षकों को सेवा में नहीं रखने का आदेश जारी किया गया है।

लोक शिक्षण संचनालय के अधिकारियों ने बताया कि 10 दिन के अंदर सभी अतिथि शिक्षकों की रिपोर्ट तैयार होगी पैनल से स्वीकृति मिलने के बाद भी अतिथि शिक्षकों को क्लासरूम में पढ़ने का मौका नहीं दिया जाएगा। आदेश में साफ उल्लेख है कि जिस अतिथि शिक्षक के विषय या कक्षा का परिणाम 30 फ़ीसदी से कम रहा हो उन्हें किसी भी कॉलेज में अतिथि शिक्षक के रूप में आमंत्रित नहीं किया जाएगा।
आदेश का पालन नहीं होने पर संबंधित संकुल प्राचार्य पर कार्रवाई होगी। परिणाम आने के बाद से ही शिक्षण संचनालय ने शिक्षा की गुणवत्ता और भविष्य में बेहतर परिणाम आए इसको लेकर सभी जिलों के शिक्षा अधिकारियों को लेकर आदेश जारी किया गया था। संरचनालय के आदेश के बाद जिलों में शिक्षा व्यवस्था में कैसे सुधार हो, इसको लेकर भी जिला शिक्षा अधिकारी अपने-अपने स्तर पर आदेश जारी कर रहे हैं।












Click it and Unblock the Notifications