बेरहमी से पीटती थी सगी मां, पिता को नहीं हुआ विश्वास तो लगाए सीसीटीवी कैमरे
ग्वालियर। मध्य प्रदेश के ग्वालियर में एक मामला सामने आया है जहां एक सगी मां अपनी दो मासूम बेटियों को बेरहमी से पीटती रहती थी। लड़की की मां घसीट-घसीट कर अपनी बच्चियां को मारती थी लेकिन छोटी सी बच्ची अपनी पीड़ा किसी से कह नहीं पाती थी। बड़ी बच्ची कुछ समझदार हुई तो उसने पिता को मां द्वारा किए जा रहे बर्ताव की जानकारी दी। पिता को एकबारगी अपने कानों पर यकीन नहीं हुआ लेकिन जब बच्चियों के शरीर पर चोटों के निशान दिखने लगे तो उसने गोपनीय रूप से घर में सीसीटीवी कैमरे लगाए। सीसीटीवी कैमरों में बच्चियों के साथ हो रही बेरहमी कैद हो गई।

इसके बाद पति पत्नी में कहासुनी तेज हो गई पति ने पत्नी की प्रताड़ना की शिकायत पुलिस में की लेकिन वहां कोई कार्रवाई नहीं हुई। लिहाजा पति ने कोर्ट में परिवाद दायर किया। परिवाद में एडीजे कोर्ट ने बाल संरक्षण आयोग की एक टीम को पीड़ित बच्चियों के घर भेजा और बच्चियों के पड़ोसियों से भी बातचीत की। बाद में न्यायालय ने दोनों बच्चियों से खुद बात की और मामले की असलियत सामने आने पर कलयुगी मां पर घरेलू हिंसा का केस दर्ज किया है।

पता चला है कि इस कलयुगी मां की मां भी अपने बेटी का हाथ इस प्रताड़ना में बटाती थी। उन्हें पुत्र की चाहत थी लेकिन दोनों बेटियां होने पर मां की प्रताड़ना इन मासूमों के शरीर पर होने लगी जिन मासूमों को उनकी उम्र में मां के दुलार की सबसे ज्यादा जरूरत होती है ऐसे में इस मां की करतूत से पूरी ममता शर्मसार हुई है। फिलहाल आरोपी महिला दिल्ली में अपनी मां के पास है ।जबकि एक कॉलेज में कार्यरत पिता के पास उसकी दोनों बेटियां महफूज है।












Click it and Unblock the Notifications