MP: मेला देखने आई लड़की को खींचकर सरेआम कई लोगों ने की अश्लील हरकतें, वीडियो वायरल

MP: मेला देखने आई लड़की को खींचकर कई लोगों ने की अश्लील हरकतें, वीडियो वायरल

अलीराजपुर, 13 मार्च: मध्य प्रदेश के अलीराजपुर जिले से एक शर्मनाक वीडियो सामने है, जो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो में कई लोग एक लड़की के साथ सरेआम छेड़छाड़ और अश्लील हरकतें कर रहे हैं। सोशल मीडिया पर इस घटना का वीडियो वायरल होते ही पुलिस महकमें में हड़कंप मच गया। इस मामले में पुलिस ने वीडियो के आधार पर केस दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है। हालांकि, अभी तक किसी भी आरोपियों की गिरफ्तारी नहीं हो सकी है।

girl misbehaved during Bhagoria fair in Alirajpur district of Madhya Pradesh Video goes viral

ये मामला अलीराजपुर जिले के भगोरिया मेला के दौरान का है। सोशली मीडिया पर वायरल हुआ वीडियो दो दिन पहले शुक्रवार का बताया जा रहा है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, लड़की भगोरिया मेला देखने आई थी। सोशल मीडिया पर वायरल हुए वीडियो के मुताबिक, एक लड़की मेला देखने आई थी। इस दौरान पहले दो लड़कों ने उसके साथ छेड़छाड़ की, जिससे बचने के लिए वो गाड़ी के पीछ छिपने की कोशिश कर रही है।

इसी दौरान वहां से गुजर रहे लड़कों के एक समूह में से एक युवक ने लड़की को पकड़ लिया और उसके साथ अश्लील हरकतें की। इस दौरान युवक लड़की को सरेआम खींचकर समूह में ले गया और सभी ने उसके छेड़छाड़ और अशील हरकतें की। इस दौरान पीछे चल रहे कई लोग लड़की मदद करने की बजाय वीडियो बनाते हुए दिखाई दे रहे है। रिपोर्टस के मुताबिक पीड़िता और युवक पड़ोस के धार जिले के एक ही गांव के रहने वाले थे। फिलहाल इस घटना का वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस आरोपियों की पहचान में जुट गई है।

अलीराजपुर एसपी मनोज कुमार सिंह ने इस बारे में मीडिया को जानकारी देते हुए बताया कि

वीडियो दो दिन पुराना है। वीडियो बनाने वाले युवक से पूछताछ की गई है और वीडियो में छेड़खानी करने वाले आरोपियों की पहचान कर ली गई है, जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा। बताया कि यह घटना अलीराजपुर नगर से करीब डेढ़ किलीमीटर की दूरी पर हुई है। फिलहाल मामले की जांच चल रही है।

ये भी पढ़ें:-

बता दें, मध्य प्रदेश के कई आदिवासी बहुल इलाकों में हर साल भगोरिया का आयोजन किया जाता है। ये आदिवासियों का सबसे बड़ा उत्सव माना जाता है, इसकी शुरुआत हर साल गंगा महादेव के मंदिर में मेले के आयोजन के साथ होती है और होली तक ये भगोरिया मनाया जाता है। अलीराजपुर के वालपुर का भगोरिया उत्सव काफी लोकप्रिय है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+