Bhopal News: भाजपा सरकार ने लाखों बहनों को दिया रक्षाबंधन का उपहार, मिलेगा आर्थिक संबल- सांसद विष्णुदत्त शर्मा

ladli behna News: खजुराहो सांसद और भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा ने प्रदेश में लाडली बहनों को गैस सिलेंडर के दामों में राहत दिए जाने के फैसले पर खुशी जाहिर करते हुए मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव की जमकर तारीफ की। इससे प्रदेश में करीब चार लाख महिलाओं को फायदा मिलेगा।

विष्णुदत्त शर्मा ने मध्यप्रदेश सरकार द्वारा मंगलवार को कैबिनेट की बैठक में लाडली बहनों को 450 रूपए में घरेलू गैस सिलेंडर उपलब्ध कराने का निर्णय लेने पर मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव का आभार जताया है।

Gas cylinder for Rs 450 to ladli behna MP VD Sharma praised CM Mohan Yadav

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष शर्मा ने कैबिनेट की बैठक में प्रदेश की करीब 2 लाख आंगनबाड़ी कार्यकर्ता, मिनी आंगनबाड़ी कार्यकर्ता और सहायिकाओं को दो-दो लाख का बीमा कवर देने पर भी मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव का आभार व्यक्त किया है।

सांसद विष्णुदत्त शर्मा ने कहा कि BJP ने मध्य प्रदेश विधानसभा चुनाव के समय उज्जवला योजना की हितग्राही लाड़ली बहनों को 450 रूपए में गैस सिलेंडर प्रदान करने का संकल्प लिया आज इस संकल्प को मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की नेतृत्व वाली भाजपा सरकार ने पूरा किया है। रक्षाबंधन से पूर्व लिए गए इस ऐतिहासिक निर्णय से प्रदेश की करीब 40 लाख लाड़ली बहनों को आर्थिक संबल मिलेगा। श्री शर्मा ने प्रदेश की लाडली बहनों की ओर से मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव का आभार व्यक्त किया है।

भाजपा सरकार ने रक्षाबंधन के महीने में दिया लाखों बहनों को उपहार

विष्णुदत्त शर्मा ने कहा कि प्रधानमंत्री उज्जवला योजना की समस्त गैस कनेक्शनधारी के साथ उन लाड़ली बहनों को भी 450 रूपए में गैस सिलेंडर मिलेगा, जिनके नाम से गैस का कनेक्शन है। इस तरह से प्रदेश की करीब 40 लाख लाड़ली बहनों को मध्यप्रदेश की भाजपा सरकार ने रक्षाबंधन का उपहार दिया है। प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी के नेतृत्व में भाजपा सरकार महिला सशक्तिकरण के लिए लगातार कार्य कर रही है। आज मध्यप्रदेश सरकार ने करीब दो लाख आंगनबाड़ी कार्यकर्ता एवं सहायिकाओं को भी बड़ा उपहार देते हुए उन्हें प्रधानमंत्री जीवन ज्योति योजना के तहत दो-दो लाख का बीमा कवर देने का निर्णय किया है।

उन्होंने कहा कि भाजपा जो कहती है वह करती है। आज भाजपा सरकार ने विधानसभा चुनाव में किया अपना एक और संकल्प पूरा किया है। मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव पहले ही कह चुके हैं कि प्रदेश में पहले से संचालित जनहितैषी कोई योजना बंद नहीं की जाएगी। भाजपा सरकार महिला, युवा, गरीब, किसानों एवं हर वर्ग के लिए संचालित योजनाओं को और बेहतर तरीके से सफल संचालन के लिए प्रतिबद्ध है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+