MP News: दोस्तों ने नीट शराब पीने की लगाई शर्त फिर मयखाने में इतने छलके जाम की पसर गया मातम
Khargone News: खरगोन जिले के झिरन्या में 2 दोस्तों ने ज्यादा शराब पीने की अजीब शर्त लगाई। इसमें एक दोस्त की जान चली गई। जबकि दूसरा बीमार है।
Khargone News: मध्य प्रदेश खरगोन में दो शराबी दोस्तों के बीच ऐसी शर्त लगी कि मातम पसर गया। दोनों ने एक-दूसरे से 5-5 क्वार्टर शराब बगैर पानी मिलाए पीने की शर्त लगा डाली।
बगैर पानी मिलाए नीट शराब पीने से एक दोस्त की तबीयत खराब हो गई फिर अस्पताल ले गए। लेकिन इलाज के दौरान उसने दम तोड़ दिया। अब गांव में मातम पसर गया है।

शराब पीने और शर्त लगाने के वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गए हैं।खबर अनुसार झिरनिया थाना इलाके में दिनेश 41 साल और अरुण 42 दोनों शराब पीने के लिए मयखाने में बैठे हुए थे।
इस दौरान बातचीत में दोनों के बीच एक अनोखी शर्त लग गई। शर्त यह थी कि बिना पानी मिलाय कौन अधिक शराब पीता है। फिर क्या था, दोनों ने सामने रखी बोतलों को उठाकर बगैर पानी मिलाए यानी नीट शराब पीना शुरू कर दी।
अधिक शराब पीने से दोनों की हालत खराब हुई और ये बात फैली तो लोगों ने उन्हें तत्काल झिरन्या अस्पताल ले गए और अधिक हालत खराब होने पर जिला अस्पताल खरगोन में भर्ती कराया गया। यहां उपचार के दौरान दिनेश ने दम तोड़ दिया। झिरन्या पुलिस ने फिलहाल मामला दर्ज कर लिया है और आगे की कार्रवाई की जा रही है
एसडीओपी भीकनगांव राकेश आर्य के जानकारी अनुसार दो दोस्तों के बीच में बिना पानी मिलाय अधिक शराब पीने को लेकर शर्त लगी थी। इसी शर्त के कारण उन्होंने 3-4 क्वार्टर नीट पी लिए। इसके बाद उनकी हालत बिगड़ी। दोनों को झिरन्या के अस्पताल में भर्ती कराया गया। यहां तबीयत खराब होने पर जिला अस्पताल खरगोन में भर्ती कराया गया। उपचार के दौरान दिनेश की मौत हो गई है। अब मामला दर्ज कर जांच की जा रही है।












Click it and Unblock the Notifications