MP आए फ्रांस के कपल को भारतीय संस्कृति पसंद आई, एनिवर्सरी पर गांव में ही शादी रचाई

Dewas News: विदेशी नागरिकों को भारतीय संस्कृति कितनी पसंद है, इसका एक उदाहरण उस वक्त सामने आया, जब फ्रांस के एक कपल ने अपनी 30वीं सालगिरह पर देवास जिले के बागली स्थित पालखा गांव में भारतीय संस्कृति से शादी रचाई.

फ्रांस के इस कपल की शादी में पूरा गांव शामिल हुए, जहां विदेशी दुल्हे ने भारतीय परंपरा से अपनी बारात निकलवाई जिसमें गांव के सभी लोग नाचते-गाते नजर आए, तो वहीं दुल्हन भी भारतीय परंपरा के अनुसार तैयार हुई होकर शादी के मंडप में पहुंची थी.

Dewas

कुछ ऐसा है मामला

दरअसल, ये पूरा वाक्या मध्यप्रदेश के देवास जिले की बागली तहसील के छोटे से गांव पालखा में देखने मिला, जहां फ्रांस से भारत भ्रमण पर आए, कपल को भारतीय संस्कृति इतनी पसंद आई की दोनों ने इस गांव में भारतीय संस्कृति और परंपरा का निर्वहन करते हुए शादी की 30वीं सालगिरह पर एक बार फिर से विवाह रचाया है. वहीं अब पालखा गांव में हुई इस अनोखी शादी की चर्चा पूरे प्रदेश में हो रही है. वहीं इस शादी में स्थानीय लोगों के साथ-साथ जनप्रतिनिधि भी वर-वधु को आशीर्वाद देने पहुंचे थे.

शादी में पहुंचे आसपास के ग्रामीण

फ्रांस से आए कपल की शादी में शामिल होने ना सिर्फ पालखा गांव बल्कि आसपास के लोग भी पहुंचे थे, जहां अपनी शादी को इस तरह से होता देख फ्रांस का कपल भी खुश नजर आ रहा था. वहीं फ्रांस से आए कपल ने मीडिया से बातचीत करते हुए भारतीय संस्कृति की जमकर सराहना की है, साथ ही उन्होंने भारतीय संस्कृति के मुताबिक हुई शादी को लेकर प्रसन्नता जाहिर की है. इधर, इस शादी के बाद अब ग्रामीण भी खुश नजर आ रहे हैं, जहां शादी में शामिल होने ग्रामीणों की बड़ी संख्या पहुंची थी.

ये भी पढ़े- Indore News: बीच शहर में मंदिर की छत पर गलत काम, प्रेमी जोड़े ने किया शर्मसार, Video

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+