4 दोस्त नदी में मना रहे थे नए साल का जश्न, चारों पानी में डूबे, दो की मौत

Shahdol News , शहडोल। इन चार दोस्तों ने तो कभी सपने में भी नहीं सोचा होगा कि वर्ष 2018 की विदाई और नववर्ष 2019 के आगमन का जश्न इनकी जिंदगी दांव पर लगा देगा। चारों एक-दूसरे से हमेशा हमेशा के लिए जुदा हो जाएंगे। मामला मध्यप्रदेश के शहडोल जिले का है।

Four friend Drown in son river while New year party in Shahdol

यहां के सोहागपुर पुलिस थाना इलाके की पुरानी बस्ती निवासी अभिषेक सिंह, एफसीआई गोदाम के पास रहने वाले अनिमेष, हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी निवासी आर्यन व ईरानी बाड़ी निवासी हर्ष आदि नए साल का जश्न मनाने के लिए खेतौली में सोन नदी के तट पर गए थे।

वहां सभी दोस्त नए साल का जश्न मना रहे थे। इसी दौरान वे नहाने के लिए नदी में उतर गए। पानी गहरा होने के कारण सभी पानी में डूब गए। आस-पास के लोगों ने इन्हें नदी में डूबता देख बचाने के प्रयास शुरू किए। ग्रामीणों ने कड़ी मशक्कत करके इन्हें बाहर निकाला, मगर अभिषेक व अनिमेष नहीं मिले। इस पर मामले की पुलिस को सूचना दी गई।

मौके पर पहुंचे सोहागपुर थाना प्रभारी विकास सिंह, एसआई संजीव उईके, आरक्षक निखिल आदि ने पानी में डूबे दोनों दोस्तों की तलाश शुरू की। इन्हें भी कोई सफलता नहीं मिली।

इसके बाद रात आठ बजे से गोताखोरों की मदद से युवकों को ढूंढ़ना शुरू किया, मगर अंधेरा अधिक हो जाने पर रात को सर्च अभियान रोकना पड़ा। बुधवार सुबह फिर से तलाश की गई तो दोनों दोस्तों के पानी से शव ​बरामद हुए। पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिए।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+