कैसे 2014 के बाद कांग्रेस को छोड़ते चले गए दिग्गज नेता, पूर्व CM शिवराज ने लिस्ट जारी कर बताया कड़वा सच
MP Politics: लोकसभा चुनाव से पहले मध्य प्रदेश कांग्रेस में भगदड़ मची हुई है। कांग्रेस के कई दिग्गज नेता पार्टी छोड़कर भाजपा में शामिल हो गए हैं।
चर्चा है कि लोकसभा चुनाव के पहले और कई दिग्गज नेता कांग्रेस पार्टी छोड़ सकते हैं। इसी बीच एमपी के पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कांग्रेस पर निशाना साधा है।

उन्होंने प्रेस वार्ता कर लिस्ट निकालकर बताया कि कांग्रेस से इस्तीफा देने वाले नेताओं की लिस्ट कितनी लंबी है। शिवराज ने 'इंडिया' गठबंधन पर भी निशाना साधा है।
पूर्व सीएम शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि कांग्रेस के पूर्व मुख्यमंत्री पार्टी छोड़ चुके हैं। 2014 से 2020 के बीच कई बड़े नेताओं ने कांग्रेस पार्टी छोड़ी है। इनमें किरण कुमार रेड्डी, एसएम कृष्णा, दिगंबर कामत, विजय बहुगुणा, पेमा खांडू, अशोक चव्हाण, एनडी तिवारी, रवि नाइक, गुलाम नबी आजाद, अजीत जोगी, लुइजिन्हो फलेरियो, कैप्टन अमरिंदर सिंह, किरण कुमार रेड्डी के नाम शामिल हैं। पूर्व मुख्यमंत्री ने इसके बाद साल के हिसाब से कांग्रेस छोड़ने वाले नेताओं की लिस्ट जारी की।
2021 में कांग्रेस से इस्तीफा देने वाले बड़े नेता - पीसी चाको, जितिन प्रसाद, सुष्मिता देव, ललितेश त्रिपाठी, लुईजिन्हो फलेरो, पंकज मालिक, हरेन्द्र मलिक, कैप्टन अमरिंदर सिंह, रवि नाइक।
2022 में कांग्रेस से इस्तीफा देने वाले बड़े नेता इमरान मसूद, अदिति सिंह, सुप्रिया एरॉन, आरपीएन सिंह, अश्विनी कुमार, रिपुन बोरा, हार्दिक पटेल, सुनील जाखड़, कपिल सिब्बल, कुलदीप बिश्नोई, जयवीर शेरगिल, गुलाम नबी आजाद, दिगम्बर कामत
2023 में कांग्रेस से इस्तीफा देने वाले बड़े नेता अनिल एंटनी, सीआर केसवन
2024 में कांग्रेस से इस्तीफा देने वाले बड़े नेता मिलिंद देवड़ा, अशोक चव्हाण, गीता कोड़ा, बाबा सिद्दीकी, राजेश मिश्रा, अमरीश डेर, जगत बहादुर सिंह अन्नू, चांदमल जैन, बसवराज पाटील, नारण राठवा।
राहुल गांधी पर साधा निशाना
शिवराज ने राहुल गांधी पर निशाना साधते हुए कहा- राहुल गांधी जी तो ऐसे कैप्टन हैं, जिन्हें यह पता ही नहीं है कि कब क्या करना चाहिए। जब उन्हें चुनाव की तैयारी करना चाहिए तो वह यात्रा करते हैं। जब उन्हें यात्रा करनी चाहिए तो विदेश घूमने जाते हैं। और चुनाव में हारने के बाद EVM-EVM चिल्लाते हैं।
भारतीय जनता पार्टी संपूर्ण प्रखरता से चमकता हुआ सूर्य है, तो वही कांग्रेस डूबता हुआ जहाज है। कांग्रेस के पास न तो दिशा है और न दृष्टि है। इसलिए कांग्रेस की दशा भी बहुत खराब हो रही है।












Click it and Unblock the Notifications