MP news: ''पता जरूर बदला है लेकिन...'', शिवराज सिंह चौहान ने खाली किया CM हाउस

Shivraj Singh Chouhan news, मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के वरिष्ठ नेता शिवराज सिंह चौहान ने बुधवार को सीएम आवास खाली कर दिया है। अब शिवराज सिंह चौहान का नया पता बी-8, स्वामी दयानंद नगर, भोपाल में होगा।

पूर्व सीएम शिवराज सिंह चौहान ने सीएम हाउस छोड़ने के पहले परिवार के साथ मंदिर में पूजा-अर्चना की। इस दौरान मीडिया से बात करते हुए शिवराज चौहान ने कहा कि, उन्होंने कहा कि मेरा पता जरूर बदल रहा है, लेकिन आपके भैया, आपके मामा के दरवाजे हमेशा आपके लिए खुले रहेंगे।

Former CM Shivraj Singh Chouhan vacates his government bungalow

सीनियर बीजेपी नेता शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि, मैंने वर्षों तक अपने कर्तव्यों और दायित्वों का पालन किया, प्रदेश के विकास और जनता की सेवा के लिए निरंतर प्रयास किया और आगे भी करता रहूंगा।

वहीं शिवराज चौहान ने एक्स पर भी आवास खाली करने की जानकारी साझा की है। शिवराज चौहान ने लिखा कि, 'मेरे प्यारे भाइयों और बहनों नमस्कार, मैं आज मुख्यमंत्री निवास से विदा ले रहा हूं, यह निवास के साथ-साथ मेरी कर्मस्थली भी रहा है। आज पता बदल रहा है, लेकिन आपके भैया, आपके मामा के दरवाजे हमेशा आपके लिए खुले रहेंगे। जनसेवा का यह संकल्प मेरे नए पते B-8, 74 बंगले से भी जारी रहेगा। जब भी आपको अपने भैया, अपने मामा की सहायता की जरूरत हो, आप बेहिचक घर पधारिए। मैं आपकी सेवा में कोई कसर नहीं छोड़ूंगा, यह मैं आपको वचन देता हूं।'

मुख्यमंत्री पद की जिम्मेदारी से मुक्ति के बाद शिवराज सिंह चौहान की पार्टी में नई भूमिका को लेकर कई तरह के कयास लगाए जा रहे हैं। इसी बीच उन्होंने पार्टी अध्यक्ष जेपी नड्डा से भी मुलाकात की थी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+