MP Guna के प्राइवेट स्कूल की फेयरवेल पार्टी में फायरिंग, एक छात्रा घायल, मची अफरा-तफरी

एमपी गुना के एक प्राइवेट स्कूल में आयोजित फेयरवेल पार्टी में एक लड़के ने फायरिंग कर दी। घटना में एक छात्रा बाल-बाल बची। हालांकि गोली केछर्रों से वह बुरी तरह जख्मी हो गई। घटना के बाद हमलावर लड़का फरार हो गया।

गुना

Firing at farewell party of private school in MP Guna: एमपी के गुना में एक प्राइवेट स्कूल के फेयरवेल पार्टी में एक लड़के ने फायरिंग कर दी, जिससे स्टूडेंट्स में अफरा-तफरी मच गई। घटना में एक छात्रा बाल-बाल बची और गोली नजदीक से गुजरते हुए छर्रे उसके हाथ में लगे। वारदात के बाद फायरिंग करने वाला लड़का भाग गया। घायल छात्रा के मुताबिक़ हमलावार उससे बात करना चाह रहा था। जब इस बात का विरोध किया, तो उसने हमला कर दिया। पुलिस मामले की जांच में जुटी है और फायरिंग करने वाले लड़के की तलाश की जा रही है।

firing

गुना के डीएनडी सीनियर सेकेंडरी स्कूल में रविवार को 12वीं क्लास के स्टूडेंट्स की फेयरवेल पार्टी थी। दोपहर को आयोजन अच्छे से चल रहा था। तभी शाम करीब चार बजे के लगभग एक लड़का स्कूल की बिल्डिंग के पास पहुंचा। गेट के पास पहुंचकर उसने किसी सहेली से छात्रा को संदेशा भिजवाया कि वह बाहर आए। थोड़ी देर बाद वह छात्रा चैनल गेट तक पहुंची और जैसे ही उसने हमलावार लड़के को देखा तो वह वापस अंदर चली गई। तभी बंदूक लिए लड़का स्कूल के अंदर घुस गया और छात्रा पर फायरिंग कर दी। घटना में छात्रा बाल-बाल बची और गोली नजदीक से गुजरते हुए उसके छर्रे हाथ में लगे। जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गई।

घटना के बाद स्कूल में अफरा तफरी मच गई। मौके से हमलावार लड़का फरार हो गया। मामले की खबर लगते ही मौके पर पुलिस पहुंची और घटना स्थल से साक्षय जुटाएं। छात्रा और स्कूल प्रबंधन के बयानों के आधार पर आरोपी हमलावार की तलाश की जा रही है। जानकारी के मुताबिक हमलावर, छात्रा को कई दिनों से परेशान कर रहा था। वह जबरदस्ती बात करने का दबाब बनाने की कोशिश करता था। पुलिस का कहना है कि आरोपी की तलाश में अलग से टीम गठित की गई है। जल्द ही उसे गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+