भोपाल के कबाड़खाने में लगी आग, पांच घंटे से जूझ रहे दमकलकर्मी
भोपाल के एक कबाड़खाने में लगी आग के कारण बीते पांच घंटे से लोग दहशत में हैं।
भोपाल। मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल में एक कबाड़खाना में आग लग गई है। घटना सोमवार के तड़के 2.30 बजे की है।

प्लास्टिक के कबाड़खाने में रखे फर्नीचर और अन्य सामानों के जलने की वजह से आग और बढ़ रही है।
इसके कारण आस पास के गोदामों में भी आग लग गई है। प्लास्टिक के इस कबाड़खाने में आग लगने का कारण फिलहाल शॉर्ट सर्किट बताया जा रहा है।
इस आग के कारण भारी नुकसान की संभावना जताई जा रही है।
तड़के 2.30 बजे आग लगने के बाद करीब 35 दमकल की गाड़ियां घना स्थल पर मौजूद हैं। समाचार लिखे जाने तक आग पर पूरी तरह से काबू नहीं पाया जा सका था।
ये रहा घटना का वीडियो












Click it and Unblock the Notifications