महिला डॉक्टर ने बाढ़ में फसी महिला की करवाई डिलीवरी, लोगों को याद आई '3 इडियट्स'
मध्य प्रदेश में हो रही तेज बारिश में कई इलाके जलमग्न हो चुके हैं, कई गांवों में बाढ़ जैसी स्थिति उत्पन्न हो गई है। ऐसे में अगर किसी के घर में कोई मेडिकल इमरजेंसी हो जाए तो सोचिए परिवार पर क्या बीतेगी? ऐसी ही इमरजेंसी मध्य प्रदेश के सिवनी से जुड़े एक गांव में रहने वाले परिवार पर तब आई जब अचानक से गर्भवती रवीना को प्रसव पीड़ा होने लगी कुछ ही देर में उसकी और अजन्में बच्चे की जान पर बन आई।

ऐसी इमरजेंसी में गांव से दूर बैठी महिला डॉक्टर ने प्रसव पीड़ा से कराह रही रवीना बंशीला की ऐसी समझारी से सफल डिलीवरी करवाई। जिसके बाद सब डॉक्टर की तारीफ कर रहे हैं। वहीं लोगों को इस घटना ने बॉलीवुड की सुपरहिट फिल्म '3 इडियट्स' के मशहूर सीक्वेंस की याद दिला दी है। लोग इस घटना को '3 इडियट्स' पार्ट 2 बता रहे हैं।
दरअसल ये घटना मंगलवार 23 जुलाई की है। सिवनी तहसील अंतर्गत सिवनी के जोरबाड़ी गांव महिला रवीना बंशीलाल को अचानक प्रसव पीड़ा होने लगी। लेकिन भारी बारिश के कारण बाढ़ जैसी स्थिति पैदा होने के कारा उसका परिवार अस्पताल नहीं ले जा सकता था और ना ही संपर्क मार्ग के जलमग्न होने के कारण स्वास्थ्य टीम भी गांव तक नहीं पहुंच सकी।
तब परिवार ने आशा कार्यकर्ता जरिए फोन पर जिला स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. मनीषा सिरसाम को रवीना की हालत के बारे में बताया और उसकी जान बचाने की गुहार लगाई। डॉ. मनीषा सिरसाम ने कलेक्टर को जानकारी दी तो उन्होंने मुख्य चिकित्सा और स्वास्थ्य अधिकारी को तत्काल डॉक्टरों की एक टीम जोरावाड़ी भेजकर महिला का सुरक्षित प्रसव सुनिश्चित कराने के निर्देश दिये।
डॉ. मनीषा सिरसाम के नेतृत्व वाली टीम तेज पानी की धारा और उफान के कारण गांव पहुंच नहीं सकी। जिसके बाद समय बर्बाद किए बिना जिला स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. मनीषा सिरसाम ने ग्रामीणों को बुलाया और उनसे प्रसव कराने के लिए तुरंत गांव की प्रशिक्षित दाई को बुलाने को कहा और उसे दाई को फोन पर वीडियो कॉल के जरिए समझाते हुए डिलीवरी करवाई।
डॉक्टर के मार्गदर्शन में गांव की दाई ने महिला का सुरक्षित प्रसव कराया। महिला ने जुड़वा बच्चों को जन्म दिया है और दोनों बच्चे प्रसव के बाद मां की हालत स्थिर बताई जा रही है।
प्रसव पूरा होने तक डॉक्टरों की टीम नाले के पास ही रुकी रही और जब बाढ़ का पानी कम हुआ तो एहतियात के तौर पर जच्चा-बच्चा को एंबुलेंस के जरिए जिला अस्पताल लाया गया और वहां भर्ती कराया गया. अस्पताल में मां और दोनों बच्चों की हालत स्थिर और स्वस्थ बताई जा रही है।












Click it and Unblock the Notifications