भोपाल: CM शिवराज सिंह चौहान से नहीं मिल पाया तो टॉवर पर चढ़ा किसान
किसान अपनी समस्याओं को लेकर मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान से मिलना चाहता था, लेकिन उसकी कोशिश कामयाब नहीं हुई।
भोपाल। मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल में मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान से ना मिल पाने से नाराज एक किसान मोबाइल टॉवर पर चढ़ गया। मांग पूरी न होने पर किसान ने वहां से कूद कर आत्महत्या करने की धमकी भी दी।

किसान के टॉवर पर चढ़ने की सूचना मिलते ही रेस्क्यू टीम को मौके पर भेजा गया। काफी मशक्कत के बाद उसे नीचे उतारा गया।
बताया जा रहा है कि किसान अपनी समस्याओं को लेकर मुख्यमंत्री से मिलना चाहता था, लेकिन उसकी कोशिश कामयाब नहीं हुई। हर तरफ से निराशा हाथ लगने पर वह मोबाइल टॉवर पर चढ़ गया।
मदद बस एक कॉल दूर
पहचान पूर्णतः गोपनीय , पेशेवर परामर्श सेवा
iCALL मेंटल हेल्पलाइन नंबर: 9152987821
सोम - शनि: सुबह 10 बजे - शाम 8 बजे












Click it and Unblock the Notifications