भोपाल में फैंस ने बताया- T20 वर्ल्ड कप फाइनल मैच का टर्निंग पॉइंट, जिससे टीम इंडिया को मिली जीत
Bhopal News: T20 वर्ल्ड कप में इंडिया टीम की शानदार जीत के बाद भोपाल की सड़कों पर जन सैलाब उमड़ा। युवा अपने हाथों में तिरंगा झंडा लेकर चौक-चौराहे पर झूमते गाते नजर आए। भोपाल के रोशनपुरा चौराहे पर भाजपा संगठन के महामंत्री और विधायक भगवान दास सबनानी ने तिरंगा झंडा लहराया।
बता दे T20 क्रिकेट वर्ल्ड कप के फाइनल मैच में भारत और साउथ अफ्रीका के बीच मुकाबला था। जिसमें भारत ने सात रनों से जीत दर्ज की है। पहले बल्लेबाजी करते हुए भारत ने 177 रनों का लक्ष्य रखा था। बीच में एक समय ऐसा भी आया, जब लगा की मैच हाथ से निकल गया है लेकिन टीम इंडिया ने वापसी करते हुए साउथ अफ्रीका की बल्लेबाजी कमर तोड़ दी।

भोपाल के फैंस ने बताया मैच का टर्निंग प्वाइंट
राजधानी भोपाल में क्रिकेट मैच की फैन फॉलोइंग का इस बात से अंदाजा लगाया जा सकता है की बारिश के बीच में भी लोग बड़ी स्क्रीन पर भीगते हुए मैच देख रहे थे। वन इंडिया से बातचीत में क्रिकेट फैंस अजीत कुमार ने बताया कि विराट कोहली ने शानदार परफॉर्मेंस किया लेकिन मैच का टर्निंग पॉइंट कब आया जब हार्दिक पांड्या ने हेनरी क्लासेन का पांचवा विकेट लिया और मैच भारत की तरफ वापस आ गया। इसके बाद सूर्यकुमार यादव के कैच ने इस मैच को यादगार बना दिया।

ICC ट्रॉफी के लिए 11 साल बाद सूखा खत्म
दक्षिण अफ्रीका ने रन चेज में 20 ओवर में 8 विकेट पर 169 रन बनाए। इससे भारतीय टीम ने ICC ट्रॉफी के 11 साल के सूखे को खत्म कर दिया। इस महत्वपूर्ण जीत के बाद, मध्यप्रदेश में जनता ने हाथों में तिरंगा लेकर सड़कों पर उतरकर जश्न मनाया। जगह-जगह आतिशबाजी हुई और ढोल-नगाड़े बजे। लोग एक-दूसरे को जीत की बधाई दे रहे थे। मध्यप्रदेश के सीएम डॉ. मोहन यादव ने भी टीम इंडिया को शुभकामनाएं दी।
भोपाल से लेकर इंदौर, ग्वालियर से लेकर जबलपुर तक, पूरे प्रदेशभर में टीम इंडिया की जीत पर जश्न का माहौल था। भारत ने टी-20 क्रिकेट वर्ल्ड कप का फाइनल मैच खेलकर दक्षिण अफ्रीका को 7 रन से हरा दिया। बारबाडोस के ब्रिजटाउन में खेले गए इस महत्वपूर्ण मैच में भारतीय टीम ने टॉस जीतकर बल्लेबाजी की और 177 रन का लक्ष्य दिया।
भोपाल में युवाओं ने टीम इंडिया की जीत पर सड़कों पर उतरकर जश्न मनाया। वे सौरभ गांगुली की स्टाइल में शर्ट उतारकर घुमाया और जीत की खुशी का इजहार किया। फैंस ने ये भी बताया कि मैच के एक समय पर भारत का हाल थोड़ा दबाव में था, लेकिन जसप्रीत बुमराह ने विकेट लेकर मैच का रुख बदल दिया। जीत के बाद, क्रिकेट फैन्स ने कहा, "भाई अब हमारे पास बुमराह है!"












Click it and Unblock the Notifications