एमपी: मुहारा गांव का एक कुंआ जो निगल गया पूरा परिवार
सागर, 29 जून। मप्र के टीकमगढ जिले के मुहारा गांव का एक कुंआ पूरे परिवार को निगल गया। पारिवारिक विवाद में एक मां ने अपनी तीन मासूम बेटियों को लेकर कुएं में छलांग लगा कर जीवन लीला समाप्त कर ली। मामले की जानकारी लगते ही पूरा गांव सकते में आ गया। मामले में महिला द्वारा इतना सख्त कदम उठाने के पीछे के स्पष्ट कारण खुलकर सामने नहीं आए हैं।

पुलिस से मिली जानकारी अनुसार जतारा थाना के अंतर्गत आने वाले मुहारा गांव में कुशवाहा परिवार की एक महिला ने तीन बच्चियों सहित कुएं में कूदकर जान दे दी है। मामला पारिवारिक विवाद का बताया जा रहा हैl पुलिस को प्राथमिक रुप से जानकारी मिली है उसमें जतारा थाना अंतर्गत आने वाले मुहारा गांव में पारिवारिक विवाद के चलते महिला रामदेवी कुशवाहा सहित तीनों बेटियों ने कुएं में कूदकर दी जान दे दी। बेटियों में 5 साल, 3 साल और 8 माह की बेटी की हुई मौत, जतारा थाना के ग्राम मुहारा का मामला, पुलिस पहुंची मौके पहुंची और गांव वालों की मदद से कुएं में रस्सियों के सहारे खाट डालकर मृतकों को बाहर निकाला गया है। शव पीएम कराने भेजे हैं। पुलिस मामले में महिला के पति व अन्य परिजनों से जानकारी जुटाने में लगी है।












Click it and Unblock the Notifications