MP: बीच जंगल में इलेक्ट्रिक भट्ठियों पर बन रही अवैध शराब, देखते ही चौंका आबकारी विभाग
मध्यप्रदेश के खरगोन में कलेक्टर कर्मवीर शर्मा के आदेश तथा सहायक आबकारी आयुक्त अभिषेक तिवारी के निर्देश पर अवैध मदिरा के विरुद्ध चलाये जा रहे विशेष अभियान के तहत वृत्त-भीकनगांव में बड़ी कार्रवाई को अंजाम दिया गया।
19 दिसंबर को प्रभारी अधिकारी आबकारी नियंत्रण कक्ष, सजेन्द्र मोरी के मार्गदर्शन में अवैध मदिरा विक्रेताओं पर कार्रवाई कर ग्राम लालनी बावन डोकरी पाई सगुर में अलग-अलग स्थान पर कार्यवाही कर वृत्त प्रभारी सचिन भास्करे आबकारी उपनिरीक्षक द्वारा म.प्र.आबकारी अधिनियम की धारा 34(1)क,च के तहत 08 प्रकरण दर्ज कर 03 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया।

210 लीटर हाथ भट्टी मदिरा व 4800 किलोग्राम महुआ लहान व निर्माण सामग्री बरामद की गई। महुआ लहान के सेम्पल लेकर शेष लहान मौके पर नष्ट किया गया। कार्यवाही में जब्त अवैध मदिरा महुआ लाहन तथा निर्माण सामग्री का कुल अनुमानित मूल्य रु.515000/- है। उक्त कार्यवाही में आबकारी उप निरीक्षक मुकेश गौर, अशोक शिंदे एवं तृप्ति आर्य तथा वृत खरगोन अ/ ब/स और भीकनगांव का समस्त आबकारी स्टाफ का सराहनीय योगदान रहा। सहायक आबकारी आयुक्त अभिषेक तिवारी ने बताया कि, अवैध मदिरा के विरुद्ध प्रभावी कार्रवाई निरन्तर जारी रहेगी।
अवैध डीजल बेचने वालों पर कार्रवाई
मध्यप्रदेश के खरगोन में कलेक्टर कर्मवीर शर्मा के निर्देश पर खाद्य एवं आपूर्ति विभाग के अधिकारियों की टीम ने डीजल का बिना अनुमति के अवैध रूप से विक्रय करते पाये जाने पर टेंकर सहित 01 हजार लीटर डीजल जब्त कर लिया है। जब्त टेंकर एवं डीजल की कीमत 10 लाख 93 हजार 300 रुपये हैं। इस प्रकरण में मेसर्स पलाश पेट्रोलियम रिलायंस पंप खरगोन के प्रोपराईटर के विरूद्ध अत्यावश्यत वस्तु अधिनियम के अंतर्गत प्रकरण दर्ज कर लिया गया है. जब्त सामग्री की कीमत 10 लाख 93 हजार 300 रुपये हैं। जब्त सामग्री टैंकर एवं टैंकर में उपलब्ध डीजल सीलबंद आवस्था में सुरक्षा की दृष्टि से मौके पर ही थाना बरूड़ की अभिरक्षा में आगामी आदेश तक रखा गया है।
ये भी पढ़े- Indore: बिना नक्शे के बना 3 हजार फीट का हॉस्टल ध्वस्त, अब इन बिल्डिगों पर चलेगा निगम का बुलडोजर












Click it and Unblock the Notifications