कभी इस दस्यु सुंदरी के नाम से थर्राता था चंबल का बीहड़, आज सता रहा है मौत का डर
ग्वालियर: कभी जिसके नाम से दो राज्यों की पुलिस थर्राती थी आज वह अपनी जान बचाने के लिए पुलिस की शरण में हैं। हम बात कर रहे हैं चंबल की दस्यु सुंदरी शीला की। वह अपने पति से इस कदर खौंफ में है कि अपनी जान बचाने के लिए पुलिस से मदद की गुहार लगा रही है। मामला ग्वालियर के जनकगंज थाने का है। यहां आत्मसमर्पण कर चुकी दस्यु सुंदरी शीला अपने पति के खिलाफ शिकायत लेकर चक्कर लगा रही है। लेकिन पुलिस उसका मजाक बना रही है।

शीला का कहना है कि जब भी वो थाने जाती है पुलिस वाले उसे डकैत कहकर चिढ़ाते हैं। दरोगा से मदद मांगो तो कहता है नियमानुसार कार्रवाई हो रही है। जल्दी न्याय चाहिए तो फिर से हथियार उठाकर डकैत बन जा। दरअसल शीला का पति कल्लू गुर्जर ने उसकी सारी संपत्ति हड़प ली है। आरोप है कि छह महीने पहले वह बाजार गई थी। तब कल्लू घर से 85 हजार रुपए और 9 तोला वजनी जेवर लेकर भाग गया। अब मुंह खोलने पर मारने की धमकी दे रहा है।
पुलिस के ढीले रवैए से परेशान शीला एसपी ऑफिस भी शिकायत लेकर जा चुकी है। लेकिन उसी शिकायत का फिलहाल कोई एक्शन नहीं लिया गया है।
दस्यु सुंदरी शीला मेंमवासा (जालौन) के रहने वाली है। पिता माखन ने पीपरी गांव किसान लाखन से उसकी शादी की थी। गांव के दंबगों ने ससुराल में उसका जीना मुहाल कर दिया था। पति दंबगों का विरोध नहीं कर सका लेकिन वह सहन नहीं कर सकी तो दो बच्चों को छोड़कर कुख्यात तिलक सिंह खंगार की गैंग में शामिल हो गई। सात साल तक डकैत गैंग के साथ हत्या, लूट, अपहरण और डकैती की वारदातों में शामिल रही ।
शीला ने जेल से निकलने के बाद भंवरपुरा में आंगनबाड़ी में नौकरी करती है। चूंकि उसके उत्तर प्रदेश में आने पर पाबंदी है।इसलिए उसने मुरैना जिले के नूराबाद के रहने वाले कल्लू गुर्जर से शादी कर ली। शीला का ग्वालियर के गोल पहाडिया में घर है।












Click it and Unblock the Notifications