Video: कार्यकर्ता के स्वागत के आगे बेबस हुए सिंधिया,मना करते रहे लेकिन BJP नेता बरसाता रहा गुलाब की पंखुड़ियां
Jyotiraditya Scindia Video:
Jyotiraditya Scindia Video: मध्य प्रदेश के गुना प्रभास पर आए केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया स्वागत के आगे बेबस हो गए। एक कार्यकर्ता अपनी समस्या लेकर उनके पास आया था। गुलाब की पंखुड़ियां भी अपने साथ लाया था। इन्हें वह ज्योतिरादित्य के ऊपर बरसाना चाह रहा था। ज्योतिरादित्य लगातार उससे मना करते रहे। लेकिन आखिरी मे उसने पन्नी में भरी पंखुड़ियों को उनके ऊपर डाल दिया। सिंधिया कहते रहे कि काम का निराकरण हो जाएगा। लेकिन ये फूल मत डालो। परंतु, कार्यकर्ता नहीं माना और अपनी इच्छा पूरी कर के ही दम लिया। इस इस पूरे स्वागत का एक वीडियो भी वायरल हो रहा है।
जानकारी अनुसार केन्द्रीय नागर विमानन एवं इस्पात मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया शुक्रवार को दो दिवसीय प्रवास पर गुना पहुंचे थे। उन्होंने शुक्रवार को बमोरी के ग्राम सिमरोद में आयोजित आदिवासी कार्यक्रम में शामिल हुए थे। इसके बाद शाम को शहर के मैरिज गार्डन में धाकड़-किरार समाज के सम्मेलन में वह भी शामिल हुए। अगली सुबह शनिवार को उन्होंने मानस भवन में आयोजित रजक समाज के कार्यक्रम में शिरकत की। इससे पहले सर्किट हाउस में उन्होंने भाजपा नेताओं से मुलाकात की।

सिंधिया सर्किट हाउस में भाजपा नेताओं से एक-एक कर मिल रहे थे। कई लोग अपनी समस्याओं से संबंधित आवेदन लेकर पहुंचे थे। इसी दौरान बीजेपी नेता और गुना विधानसभा से टिकट मांग रहे राजू पंत उनसे मुलाकात करने पहुंचे। उनके एक हाथ मे फूलों की माला और दूसरे हाथ मे एक गुलाब की पंखुड़ियों से भरी थैली थी। राजू पंत ने पहले आकर सिंधिया को माला पहनाई। इसके बाद पन्नी में से गुलाब की पंखुड़ियां निकालकर सिंधिया के ऊपर डालने लगा। सिंधिया ने उन्हें ऐसा न करने को कहा। लेकिन राजू पंत ने एक नहीं सुनी और स्वागत करता रहा।
सिंधिया ने कहा कि ये मत करो। तुम मेरे खास के आदमी हो। लेकिन इसके बाद भी राजू पंत पंखुड़ियां डालने की जिद करने लगे। वह बेहद भावुक होकर बोले कि आग्रह कर रहा हूं महाराज। सिंधिया ने कहा कि समस्या बताओ। राजू पंत ने कहा कि SP साहब से करा दो। इस पर सिंधिया ने कहा कि मैं करा दूंगा राजू...ये फूल बरसाना तो बंद करो। इतना सुनते ही राजू पंत ने पंखुड़ियों से भरी पूरी थैली सिंधिया के ऊपर उड़ेल दी। इस पर सिंधिया भी मुस्कुराने लगे। इस पूरे स्वागत का एक वीडियो भी वायरल हो रहा है।












Click it and Unblock the Notifications