ईओडब्‍ल्‍यु रेड: टीकमगढ मत्‍स्‍यउद्योग सहकारी सम‍ित‍ि प्रबंधक करोडों की मालक‍िन न‍िकली

सागर, 22 जून। मप्र के टीकमगढ में पदस्‍थ मत्‍स्‍यउद्योग सहकारी सेवा सम‍ित‍ि की प्रबंधक के घर अलसुबह ईओडब्‍ल्‍यू टीम ने छापामार कार्रवाई प्रारंभ की है। आर्थिक अपराध अन्‍वेषण संगठन सागर-जबलपुर की संयुक्‍त टीम ने सम‍ित‍ि की डॉयरेक्‍टर मीना रैकवार के खि‍लाफ आय से अध‍िक संपत्‍त‍ि अर्ज‍ित करने को लेकर जांच प्रारंभ की है। प्रायमरी रुप से करीब दो करोड से अध‍िक की संपत्‍त‍ि का खुलासा हुआ है।

टीकमगढ सहकारी सम‍िति‍ प्रबंधक पर ईओडब्‍ल्‍यु का छापा

ईओडब्‍ल्‍यू संगठन की संयुक्‍त टीम तडके टीकमगढ में मत्‍स्‍यउद्योग सहकारी सेवा सम‍ित‍ि की प्रबंधक मीना रैकवार के घर पहुंची थी। उनके साथ स्‍थानीय पुल‍िसबल भी मौजूद था। टीम ने उनके घर की तलाशी ली और जमीन व मकानों से जुडे दस्‍तावेज, सोने-चांदी के जेवर, नकदी आद‍ि की जांच प्रारंभ कर दी। शुरूआती दौर में करीब दो करोड की आय से अध‍िक संपत‍ि अर्जित करने का खुलासा हुआ है। उललेखनीय है कि मीना रैकवार के पत‍ि लक्ष्‍मण रैकवार कांग्रेस नेता व पूर्व पार्षद भी रहे हैं। ईओडब्‍ल्‍यू सूत्रों के अनुसार मीना रैकवार के ख‍िलाफ श‍िकायत प्राप्‍त हुई थी, ज‍िसकी जांच आर्थिक अपराध प्रकोष्ठ उप न‍िरीक्षक इंद्रजीत यादव से कराई गई थी। जांच में मामला सही पाया गया था। ज‍िसके बाद बुधवार को जबलपुर और सागर की संयुक्‍त टीम ने छापामार कार्रवाई प्रारंभ की है। शाम तक इस मामले में आय से अधिक और भी संपत्‍त‍ि का खुलासा हो सकता है।
टीकमगढ सहकारी सम‍िति‍ प्रबंधक पर ईओडब्‍ल्‍यु का छापा

22 साल से जमी, 22.50 लाख आय, करोडों की मालक‍िन
जानकारी अनुसार प्रारंभ‍िक जांच में पाया गया है कि मीना रैकवार बीते 22 सालों से मतस्योध्योग सहकारी समिति महेंद्र सागर तालाब टीकमगढ़ की डायरेक्टर हैं। इस दौरान मीना तथा पर‍िजन को करीब 22 लाख 50 हजार रुपए की आय हुई है। यह आय सम‍ित‍ि के लाभांश से होती है, ज‍िसे सदस्‍यों में बराबर बांटा जाता है। जबक‍ि इसी दौरान लगभग दो करोड रुपए की चल-अचल संपत्‍त‍ियां और वाहन खरीदने पर इन्‍होंने पैसा खर्च किया है। ईओडब्‍ल्‍यु ने इस मामले में अपराध पंजीबद्ध कर ल‍िया है।

बैंक लॉकर, कृष‍ि भूम‍ि, बीमा में न‍िवेश
ईओडब्‍ल्‍यु संगठन के न‍िरीक्षक स्‍वर्णजीत सिंह धामी जबलपुर के नेतृत्‍व में टीम द्वारा की जा रही जांच में सामने आया है कि आरोपी ने अपनी अवैध कमाई को चल-अचल संपत्‍ति, कृष‍ि भूमि, प्‍लाट, जेवर-गहने, वाहन खरीदी, बैंक लॉकर और बीमा आद‍ि में न‍िवेश क‍िया है। टीम इस मामले में कोर्ट ने तलाशी वारंट लेकर मीना रैकवार के घर पहुंची है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+